डॉ. माया दुबे

Hot
-15%
डॉ.

डॉ. माया दुबे

dr.mayadubeyji@gmail.com

2024-10-07 09:19:08

230

जन्म दिनांक : 3 अगस्त, जन्म स्थान : वाराणसी (उप्र)

 

माता : स्व. फूलमती देवी,  पिता : स्व. राजधारी पाण्डेय

 

जीवन साथी : श्री विनोद कुमार दुबे, सन्तान : पुत्र- 02

 

शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र), एम.फ़िल (भाषा विज्ञान),  पीएच.डी. (भाषा विज्ञान), डी. फिल. (संस्कृत) इलाहाबाद वि.वि., एल.एल.बी. 

 

व्यवसाय : स्वतंत्र लेखन, अध्यापन 

 

करियर यात्रा-जीवन यात्रा : अतिथि शिक्षक के रूप में अध्यापन के अलावा निरन्तर लेखन. साहित्य साधना निरंतर जारी, वर्तमान में बरकतउल्लाह विवि, भोपाल के तुलनात्मक भाषा एवं संस्कृति विभाग में अतिथि व्याख्याता के रूप में सेवाएँ प्रदान कर रही हैं।अर्धवार्षिक पत्रिका  'अभिनव' विमर्श  का पिछले 10 वर्षो से सफल संपादन. 

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

• विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-नई दिल्ली द्वारा पोस्ट डॉक्टोरल फेलो हेतु अनुदान प्राप्त

प्रकाशन : विभिन्न विधाओं में लगभग 45 किताबें प्रकाशित

• काव्य संग्रह : 1. निर्झरिणी 2. तरंगित 3. बिम्ब-प्रतिबिंब 4. आत्म साक्षात्कार 5. बुद्ध गाथा 6. देवभूमि में तांडव 7. काव्य और प्रकृति 8. जीवन-दर्शन 9.मेरी एक सौ एक कविताएं 10. काव्य प्रतिमान 11. कवि और कविता 12. नारी तेरी अकथ कहानी 13. माँ थी, माँ हूँ, माँ रहूँगी 14. आओ बच्चों गिनती सीखें आदि

लघुकथा : चरैवेति-चरैवेति 

• कहानी संग्रह : 1. हुदहुद 2. चेतना

• निबंध संग्रह : संस्कृति और समाज (भाग-1),  साहित्य एवं पत्रकारिता (भाग-2)

• विविध साहित्य: बौद्धधर्म दर्शन के विविध आयाम, रामचरितमानस में बिम्ब एवं प्रतीक विधान, शैली विज्ञान,  अनुवाद विज्ञान, साहित्यिक शोध प्रविधि, वैदिक धर्म एवं देवता, भारत के लाल, टिम-टिम तारे, नयी हिन्दी कविता के सप्तहस्ताक्षर, शमशेर बहादुर, नागार्जुन : जीवन राग के कवि, अज्ञेय, काव्य भाषा, शास्त्र और शैली संदर्भ, मुक्तिबोध की भाषा शैली इत्यादि.

• प्रकाशनाधीन पुस्तकें : मेरे सपनों का शहर-बनारस, सर्वेश्वरदयाल सक्सेना, पाश्चात्य काव्यशास्त्र, पाली प्राकृत 

• विविध पत्रिकाओं में लेख, कहानी, लघु कथा एवं लगभग 50 शोधपत्र का प्रकाशन.

 

सम्मान/पुरस्कार

•  समीक्षा पुरस्कार : हिन्दी लेखिका संघ (म.प्र.) (2010)

•  रत्नभारती निबंध पुरस्कार : करवट कला परिषद भोपाल (2011))

•  शब्दश्री पुरस्कार : शब्द प्रवाह उज्जैन

• साहित्य सुरभि पुरस्कार : शिव संकल्प साहित्य परिषद, नर्मदापुरम

• नारी सागर सम्मान : विश्व हिन्दी रचनाकार मंच, नई दिल्ली

• डॉ.उमा गौतम स्मृति, बाल साहित्य सम्मान 2015

• श्री श्यामलाल सोनी स्मृति पुरस्कार (काव्य विधा)- हिन्दी लेखिका संघ म.प्र. (2015)

• राष्ट्रभाषा भूषण सम्मान -विश्व हिन्दी रचनाकार मंच (2017)

• नारी रत्न सम्मान- विश्व हिन्दी लेखिका मंच (2019)

• सुश्री प्रभा बरतरिया सारस्वत समग्र साहित्य पुरस्कार- हिन्दी लेखिका संघ, म.प्र.

• अभिनव विमर्श के लिए शब्द गुञ्जन सम्पादक सम्मान, साहित्य समीर दस्तक (2019)

• नारी रत्न शिक्षक सम्मान-विश्व हिन्दी लेखिका मंच (2021)

• राष्ट्र गौरव सम्मान- गूगनराम एजूकेशन एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी (2023)

• काव्य प्रतिमान कृति को-गौर-गौरव सम्मान- सृजन साहित्य समिति,कोरबा,छ.ग. (2013)

•  शिक्षा,प्रबन्धन-भूषण सम्मान- साहित्य संगम, इलाहाबाद उ.प्र. (2014)

• कविता और प्रकृति काव्यकृति के लिए -श्रीमती सरबती देवी, गिरधारीलाल सिहाग साहित्य सम्मान

• त्रिवेणी साहित्य सम्मान- महिमा प्रकाशन,दुर्ग (2015)

• बृज कोकिला सम्मान- बृजलोक साहित्य-कला-संस्कृति अकादमी, फतेहाबाद,आगरा (2014)

• काव्य कलाश्री सम्मान- शिवसंकल्प साहित्य परिषद, नर्मदापुरम् (2015)

• साहित्य मार्तण्ड सम्मान- सरिता लोक सेवा संस्थान,सुल्तानपुर

• काव्य सम्राट सम्मान- जी.वी. प्रकाशन, जालन्धर (2015)

 

विदेश यात्रा : नेपाल

 

रुचियां : लेखन, आलेखन, समाज कार्य, बागवानी, पाक कला

 

अन्य जानकारी : लेखन की शुरुआत स्कूली शिक्षा के समय से ही हो गयी थी। स्कूल की पत्रिकाओं मे आलेख छपते रहे.वर्ष 2000 से लेखनकार्य में गति आई. विशेष रूचि आलोचनात्मक साहित्य में रही. काव्यशास्त्र एवं शैली विज्ञान में एम.फिल.की कक्षाओं मे अध्यापन कराते हुए पुस्तक लिखने का विचार आया. सेवाभारती, भाषा मंच एवं विविध संगठनों के सेवा कार्य में संलग्न.