पूर्णिमा वर्मा

Hot
-15%
पूर्णिमा

पूर्णिमा वर्मा

vrma.purnima@gmail.com

2024-05-13 08:59:46

364

जन्म दिनांक : 17 अक्टूबर 1961, जन्म स्थान : भोपाल  

 

माता : श्रीमती गंगा जौहरी, पिता : श्री वी.एस. जौहरी

 

जीवन साथी : श्री एम.के. वर्मा, सन्तान : पुत्र -01, पुत्री-01

 

शिक्षा : एमए (समाज शास्त्र/ अंग्रेज़ी साहित्य)

 

व्यवसाय : सामाजिक कार्यकर्ता/ संस्थापक-अध्यक्ष-'वसुंधरा एक सार्थक पहल'/ लेखक

 

करियर यात्रा-जीवन यात्रा :  वर्ष 2001 से 2005 तक महर्षि महिला वेद विज्ञान भवन की निदेशक के रूप में कार्य करने के बाद वर्ष 2006 से 2015 तक भोपाल से प्रकाशित एक मासिक पत्रिका में भोपाल प्रतिनिधि और फिर उप-संपादक के रूप में सेवाएं दीं. वर्ष 2016-2018 तक मिसेज इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मध्य प्रदेश राज्य समन्वयक का कार्यभार संभाला. वर्तमान में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संगठन 'वसुंधरा एक सार्थक पहल' की संस्थापक एवं अध्यक्ष के रूप में पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बाल शोषण एवं बालिकाओं को सशक्त, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के कार्य करने के अलावा लेखन कार्य में संलग्न.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

प्रकाशन : भोपाल गैस त्रासदी पर 'शैफू - अनकही गाथा एक त्रासदी की' उपन्यास

विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लेख, कहानियाँ एवं कविताओं का सतत प्रकाशन

 

सम्मान

• सामाजिक कार्यों के लिए  विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित  किया जा चुका है

सावित्रीबाई फुले पुरस्कार (2018)

• कलाकुंभ पर्यावरण प्रहरी सम्मान (2020)

• दबंग दामिनी महिला सम्मान (2022)

• Lions Club international appreciation (2021)

• भोपाल कैंसर रिसर्च एंड वेल्फेयर सम्मान (2019)

• नारी शक्ति सम्मान (2024)

• बेगम्स ऑफ़ भोपाल सम्मान (2024)

• केयर इंडिया द्वारा वीमेन एम्पावरमेंट (2022)

• तूलिका पत्रिका द्वारा लाईफ टाइम अचीवमेंट सम्मान (2016)

 

विदेश यात्रा : सिंगापुर, मलेशिया, यूएसए, यूरोप

 

रुचियां : बागवानी, पाक कला, लेखन, अच्छा साहित्य पढना और गरबा नृत्य

 

अन्य जानकारी : लायंस क्लब मैजेस्टिक की अध्यक्ष रहीं और 'शिक्षित बालिकाओं का सुनहरा भविष्य' प्रोजेक्ट पर काम किया. ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण के खिलाफ कार्य करने और जागरूकता  लाने के उद्देश्य से ‘वसुंधरा’ संस्था की स्थापना की.