गीतिका पंत

Hot
-15%
गीतिका

गीतिका पंत

geetika777pant@gmail.com

2024-03-29 07:45:58

259

जन्म दिनांक :  25 अगस्त, जन्म स्थान : भोपाल

 

माता : श्रीमती मंजू पंत, पिता : स्व. के.सी. पंत

 

शिक्षा:  एम ए (समाजशास्त्र), राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला से डिप्लोमा, Ni-dan डिग्री (डबल ब्लैक बेल्ट-जूडो)

 

व्यवसाय: जूडो कोच/एनआईएस कोच/डबल ब्लैक बेल्ट कोच (Ni-dan)

 

करियर यात्रा/जीवन यात्रा : वर्ष 1995 से समर कैम्प में खेलना शुरू किया. शुरुआत में कोच श्री राजेश शाक्य से जूडो सीखा. इसके बाद वर्ष 1997 में विश्वामित्र पुरस्कार प्राप्त सुरेश श्रीवास्तव जी से प्रशिक्षण लिया. वर्ष 2007 तक जूडो और कुश्ती खेलती रहीं. इंडिया कैम्प में अनेक बार भाग लिया. घुटनों में चोट लगने के कारण खेल छोड़ना पड़ा. इसके बाद जूडो कोच के लिए वर्ष 2012-13 में पटियाला से एनएस-एनआईएस डिप्लोमा प्राप्त किया. वर्ष 2015 में संविदा नियुक्ति पर बतौर जूडो कोच पहली नियुक्ति होशंगाबाद हुई. वर्तमान में मध्यप्रदेश खेल अकादमी भोपाल में जूडो कोच (DSYW grade -01) के रूप में सेवाएं जारी.  

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

• जूडो एवं कुश्ती में 24 से अधिक नेशनल खेलते हुए स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक हासिल किये

•  स्वर्ण पदक-कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता (1998 –मथुरा)

•  कांस्य पदक -एसजीएफआई जूडो प्रतियोगिता (1997-हिसार,हरियाणा)

•  कांस्य पदक- जूनियर ओपन जूडो प्रतियोगिता (1997-केरल)

•  रजत पदक-राष्ट्रीय कुश्ती खेल-मणिपुर (1999-इम्फाल)

•  मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  द्वारा एकलव्य अवॉर्ड (कुश्ती ) (भोपाल - 2001)

•  टीटी नगर स्टेडियमभोपाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा बेस्ट कोच अवॉर्ड (समर कैंप - 2014) 

सहित अनेक बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त

 

रुचियां : जूडो और कुश्ती के अलावा संगीत, तैराकी, नृत्य

 

अन्य जानकारी: वर्ष 2001 में सीनियर नेशनल गेम्स जूडो प्रतियोगिता पंजाब आनंदपुर साहिब तथा वर्ष 2003 सीनियर राष्ट्रीय खेल जूडो विशाखापटनम में भागीदारी