जन्म दिनांक : 1 अगस्त, जन्म स्थान : अकोला (महाराष्ट्र)
माता : श्रीमती शारदा देवी ठाकुर, पिता : श्री रामसिंह ठाकुर
जीवन साथी : श्री विजय सिंह चंदेल, सन्तान : पुत्र -01, पुत्री -01
शिक्षा : एमए (हिन्दी)-गवर्नमेंट कॉलेज-यवतमाल (महाराष्ट्र), बीएड (डीएमएलटी)
व्यवसाय : समाजसेविका स्नेहशील हेल्पिंग हैंड्स वुमन्स ग्रुप, इंदौर
करियर यात्रा/जीवन यात्रा: डीएमएलटी का डिप्लोमा प्राप्त कर गवर्नमेंट मेडिकल हॉस्पिटल,अकोला में पैथोलॉजी लैब में टेक्निशियन के तौर पर इंटर्नशिप की। यहाँ आरएमओ द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। 1990 में रोटरेक्ट क्लब, अकोला से जुड़कर सेवा कार्य। विवाह के बाद इंदौर में कुछ वर्षों तक शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं. 2018 में सहेलियों साथ मिलकर “स्नेहशील हेल्पिंग हैंड्स वुमन्स ग्रुप” बनाकर वृद्धाश्रम, बाल आश्रम, गौशाला,अन्धविद्यालय और निराश्रित आश्रम में जाकर सेवा कार्य शुरू किया।
उपलब्धियां/पुरस्कार
• ऋचा श्री वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सम्मानित (2022-2023)
• कोरोना के दौरान सेवा कार्यों में सक्रियता के लिए विभिन्न मंचों द्वारा पुरस्कृत ( 2020-21)
• दिव्य शक्ति मंडल द्वारा सम्मानित ( 2021-22)
• श्री सद्गुरू दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर (गुरुदेव भय्यूजी महाराज) द्वारा पुरस्कृत ( 2022-23)
• निर्मलादेवी पाठक अवार्ड के तहत दीवाज़ ऑफ़ इंदौर का ख़िताब ( 2024)
• अस्पायरिंग शी संगठन अवार्ड (2024)
• शीरोज़ सेवा सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा सम्मानित (2023-24)
• विधायक संजय शुक्ला द्वारा ‘नारी सम्मान’ (2024)
• आई एम सी तथा वर्ल्ड ऑफ़ फिटनेस द्वारा शहर को स्वच्छ रखने तथा ट्रैफ़िक नियमों के पालन हेतु
• आमजन को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित (2023-24)
• भारतीय मानव समाज सेवक संस्था ( वी के फिल्म एंटरटेनमेंट ) द्वारा नारी सशक्तिकरण शक्ति सम्मान (2024)
• सेज यूनिवर्सिटी द्वारा महिला दिवस पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर नारी सम्मान (2024)
विदेश यात्रा : दुबई
रुचियां : कुकिंग, गायन, नृत्य, किताबें पढ़ना
अन्य जानकारी : कोरोना काल में ज़रूरतमंद लोगों को राशन सामग्री आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई। कॉलोनी के हर घर में हर्बल काढ़े और सेनिटाइज़र पहुँचाए। लॉकडाउन के बाद आजीविका विहीन महिलाओं को फल-सब्जी का व्यवसाय शुरू करवाया.
स्कूल में स्काउट एंड गाइड्स और राज्य स्तरीय खेलों में भाग लिया. आस्था वृद्धाश्रम इंदौर में बुजुर्गों की सेवा करना, उन्हें भजन और राम कथा सुनाना, जन्मदिन उनके साथ ही मनाना, महिला सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के लिए उनको जागरूक करना. गरीब छात्रों को ट्यूशन देना और किताबें उपलब्ध करवाना. स्नेहशील हेल्पिंग हैंड्स वुमन्स ग्रुप इंदौर द्वारा बेरोजगार महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना. आँचल संस्था में रह रही बालिकाओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना. बीमार गाय की सेवा-सुश्रुषा करवाना, गर्मी के समय गौशाला में पंखे-कूलर और खाद्य आदि की व्यवस्था करवाना. निराश्रित सेवा आश्रम में बुजुर्गों के लिये पलंग-बिस्तर आदि की व्यवस्था करवाना.