विशाखा मुलमुले

Hot
-15%
विशाखा

विशाखा मुलमुले

vishakhamulmuley@gmail.com

2024-01-20 09:48:43

215

 जन्म दिनांक : 23 जुलाई,  जन्म स्थान:  उज्जैन

 

माता:  श्रीमती विजयलक्ष्मी केलकर, पिता: श्री विजय नारायण केलकर

 

जीवन साथी:  श्री सौरभ मुलमुले, सन्तान: पुत्र- 01

 

शिक्षा: डिप्लोमा इन फार्मेसी, स्नातक (विज्ञान)

 

व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन/अनुवादक

 

करियर यात्रा/जीवन यात्रा:  डायरी के पन्ने लिखते हुए कुछ कविताओं और एक लेख के साथ साहित्यिक यात्रा आरंभ हुई. अनेक पत्र-पत्रिकाओं व ब्लॉग्स (समालोचन, हिंदवी, कविता कोश, समकालीन भारतीय साहित्य,  कथादेश, पाखी, वर्तमान साहित्य (समकालीन महिला विशेषांक),  अन्विति, दोआबा, वनमाली कथा, परिन्दे , कृति बहुमत, पश्यन्ति, जनसंदेश टाईम्स, दुनिया इन दिनों आदि) में कविताएँ प्रकाशित.  लेखन के अलावा  मराठी से हिंदी, हिंदी से मराठी कविताओं के अनुवाद कार्य में भी सलंग्न.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

प्रकाशन

• काव्य संग्रह ‘पानी का पुल’ (बोधि प्रकाशन की दीपक अरोरा स्मृति पांडुलिपि योजना के अंतर्गत)2021 में प्रकाशित

• ‘अनकहा कहा’ प्रतिबिम्ब प्रकाशन से प्रकाशित (नोशन प्रेस) 2023

• सात साझा संकलनों में कविताएं प्रकाशित

• मराठी, पंजाबी, नेपाली, कन्नड़ व अंग्रेजी भाषा में इनकी कुछ कविताओं का अनुवाद हुआ है

• डॉ. सुधीर सक्सेना की कविताओं का मराठी (‘अजूनही लाल आहे पूर्व’ ) में अनुवाद

सम्मान/ पुरस्कार 

• दीपक अरोरा स्मृति पांडुलिपि पुरस्कार योजना के अंर्तगत 2021 में कविता संग्रह की पांडुलिपि पुरस्कृत

• आधुनिक काव्य लेखन के लिये छत्तीसगढ़ प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मलेन का राजनारायण मिश्र स्मृति पुनर्नवा पुरस्कार  2023 

• काव्य संग्रह ‘पानी का पुल’‘पानी का पुल’ के लिए :

1. नान्दी सेवा न्यास वाराणसी द्वारा युवा सृजन शिखर पुरस्कार 2023

2. मप्र हिन्दी साहित्य सम्मलेन का सुरेश स्वप्निल स्मृति वागीश्वरी पुरस्कार 2023

 

रुचियां:  पठन-पाठन,  लेखन, गीत-संगीत. बागवानी, यात्रा व खेलों में विशेष रुचि