दिव्यानी पाण्डेय

Hot
-15%
दिव्यानी

दिव्यानी पाण्डेय

 divyani.pandey25@gmail.com

2024-02-23 09:57:12

254

जन्म दिनांक : 9 अक्टूबर 1994, जन्म स्थान : रीवा ( मप्र )

 

माता : श्रीमती सरला पाण्डेय, पिता : श्री बृजेन्द्र पाण्डेय

 

जीवन साथी : श्री रितेश शुक्ला

 

शिक्षा : एम.ए (संगीत) इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ 

 

व्यवसाय : संगीत शिक्षिका, मंचीय प्रदर्शन

 

करियर यात्रा-जीवन यात्रा : माँ और मौसी आकाशवाणी रीवा में लोकगीत गायिका थी, इसलिए संगीत में बचपन से ही रुचि थी. उनसे ही संगीत सीखने को मिला. कक्षा बारहवीं में आने के बाद  गुरु आर जे पसाना जी से  संगीत की शिक्षा लेना शुरू किया, लेकिन उनका देहांत हो जाने से बहुत कम समय के लिए ही उनका सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. इसके बाद संगीत की शिक्षा के लिए ख़ुद से ही रियाज़ करना शुरू किया.

कलाकार संघ के माध्यम से मध्यप्रदेश के अनेक स्थानों पर कार्यक्रम करने का अवसर प्राप्त हुआ. इसी दौरान खैरागढ़ विवि के बारे में पता चला. वहां साक्षात्कार में पहली ही सूची में चयन हो गया. वहां शास्त्रीय संगीत के वरिष्ठ कलाकारों का मार्गदर्शन मिला.  वहां रहकर सुगम संगीत गज़ल, ठुमरी आदि की तालीम हासिल की. शास्त्रीय संगीत में एम ए करने के बाद अनेक सरकारी गैर सरकारी सांस्कृतिक मंचों/ महोत्सवों में अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए गायन की प्रस्तुति. रियलिटी शो टैलेंट प्लस जैसे बड़े शो में ऑडिशन में टॉप 200 में शामिल होने के बाद इस शो में निर्णायक दौर तक बनीं रहीं. वर्तमान में रिकॉर्डिंग, मंचीय प्रदर्शन के साथ ही  संगीत शिक्षक के रूप में कार्य जारी.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

• वर्ष 2022 में रियलिटी शो टैलेंट प्लस जैसे बड़े शो में ऑडिशन में टॉप 200 में शामिल होने के बाद इस शो की फायनलिस्ट  बनीं

• यूट्यूब के ‘सिंग दिल से’ कार्यक्रम ऑडिशन में चयन के बाद बॉलीवुड गीत बोलना माही बोलना के लिए गायन  

पुरस्कार 

• पंडित किशन महाराज महोत्सव अवार्ड 2015

• गिनीज़ वर्ल्ड  रिकॉर्ड इवेंट पॉजिटिव हेल्थ जोन अवार्ड टैलेंट प्लस टॉप 7

• रियलिटी शो टैलेंट प्लस  का फायनलिस्ट अवार्ड 2022

• विंध्य महोत्सव अवार्ड 2020

• बंसल न्यूज़ फाग महोत्सव 2022  सहित अनेक पुरस्कार प्राप्त

 

रुचियां : नृत्य करना, यात्रा करना, पेंटिंग, क्राफ्टिंग

 

अन्य जानकारियाँ :  संगीत सीखने के लिए उन्हें बहुत भटकना पड़ा. रीवा में उस्ताद याकूब खान से बहुत कुछ सीखने को मिला.

 ‘मेरे महादेव’ ‘मां की बेटियां’ और ‘रुद्राष्टकम’ अल्बम के लिए गायन. दिव्या पांडे नाम से यूट्यूब चैनल पर 170 से अधिक गीत अपलोड.