भैरवी विश्वरूप

Hot
-15%
भैरवी

भैरवी विश्वरूप

rona19jbp@gmail.com

2024-02-16 07:51:23

240

जन्म दिनांक : 13 जून,  जन्म स्थान : उज्जैन

 

माता : स्व. सुनीता जवखेड़कर, पिता : स्व. शरदचन्द्र जवखेड़कर

 

जीवन साथी : श्री माधव विश्वरूप, सन्तान : पुत्र- 01

 

शिक्षा : एम.एससी. (केमेस्ट्री), एम.ए.(कथक नृत्य), इंदिरा कला एवं संगीत वि.वि.- खैरागढ़, बीपीए (म्युज़िक)

 

व्यवसाय : नृत्य शिक्षिका / निदेशक - नव नृत्यांजलि नृत्य अकादमी

 

करियर यात्रा : विवाह के पश्चात पति के सहयोग से गुरु उपासना उपाध्याय के मार्गदर्शन में (भातखंडे संगीत महाविद्यालय, जबलपुर) कथक नृत्य की शिक्षा लेना आरंभ किया. वर्ष 2008 में स्वयं की संस्था नव नृत्यांजलि नृत्य अकादमी दो बच्चों के साथ शुरू की. साथ ही 3 विद्यालयों में नृत्य शिक्षक के तौर पर कार्य किया। वर्ष 2012 में श्रीमती नीलांगी कालन्तरे (द्वितीय गुरु) जी के मार्गदर्शन में नृत्य सीखना आरंभ किया. धीरे-धीरे स्वयं की संस्था में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर वर्ष 2015 में विद्यालय से इस्तीफा दे दिया. वर्तमान में लगभग 40 बच्चों को कथक नृत्य की शिक्षा दे रही हैं. विगत 23 वर्षो से जबलपुर में कथक नृत्य के क्षेत्र में क्रियाशील हैं. लगभग 15 वर्षों से नव नृत्यांजली संस्था के माध्यम से कथक नृत्य की शिक्षा प्रदान कर रही हैं. प्रतिष्ठित मंचों पर अनेक नृत्य प्रस्तुतियां.

 

उपलब्धियां / पुरस्कार

नृत्य प्रस्तुतियां: जिला स्तरीय

• म.प्र. स्थापना दिवस (2015/ 22)

• म.प्र. पर्यटन विभाग (2015)

• पं. कुंजीलाल दुबे स्मृति (2017/18/19)

• महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर त्रिवेणी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम ( 2019)

• बेनी कुंवर स्मृति समारोह, संगीत संकल्प-जबलपुर (2020)

• सनाढ्य महोत्सव (2016)

• विरासत का संरक्षण-संस्कृति विभाग मप्र. भोपाल (2019)

• मांडू महोत्सव-मांडू, मप्र.(2008)

• मालवा उत्सव-इंदौर, मप्र. (2015)

• सिंहस्थ कला उत्सव-उज्जैन, मप्र. (2016)

• गुरुपूर्णिमा महोत्सव-बकायन-दमोह, मप्र.(2011/2016)

राष्ट्रीय

• राजशेखर समारोह जबलपुर (2013/14/23)

• नर्मदा महोत्सव – जबलपुर (2015)

• झील महोत्सव-जबलपुर (2017)

• भारत संस्कृति महोत्सव- भिलाई (छग. 2017)

• कृष्ण रंग महोत्सव वृन्दावन-मथुरा (उप्र. 2017/18)

• महापुष्करम्, राजमुन्दी, हैदराबाद (2015)

अन्तराष्ट्रीय

• अखिल भारतीय संस्कृति संघ-पुणे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिंगापुर, मलेशिया में नृत्य प्रस्तुति (2014)

विशेष आयोजन:

• नवदुर्गा नृत्योत्सव-2020   (A Virtual Dance Festival- राष्ट्रीय स्तर पर नौ दिवसीय नृत्य महोत्सव का आयोजन जिसमें विभिन्न राज्यों के लगभग 100  प्रतिभागियों ने भाग लिया)

सम्मान

• ‘नृत्य रत्नाकर अलंकरण’ संस्था पाथेय जबलपुर (2018)

• कलामणि गुरु सम्मान’ भारत संस्कृति महोत्सव, भिलाई (2017)

• ‘बृजलता सम्मान’ कृष्ण रंग महोत्सव-वृन्दावन, मथुरा (2017-18)

• पं. ओंकार प्रसाद तिवारी की स्मृति में ‘ओंकार सम्मान’ (नृत्य कला सम्मान) जबलपुर (2016)

• आषाढ़ी कार्तिक वारी महामंडल जबलपुर द्वारा ‘नृत्य कला सम्मान’ (2020)

 

विदेश यात्रा : सिंगापुर, मलेशिया

 

रुचियां : संगीत, नृत्य

 

अन्य जानकारी: प्रदेश की विभिन्न संस्थाओं, विद्यालय एवं महाविद्यालयीन स्तरीय अनेक स्पर्धाओं में निर्णायक की भूमिका. नवीन रचनात्मक प्रयोग करते हुए कछुआ, खरगोश कहानी, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाना, सूर्य निगलना, गुरु का महत्व, मछली जल की रानी है इत्यादि कथाओं, कविताओं, दोहों को कथक नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया. जिसे विशेष रूप से सराहना मिली. इतना ही नहीं, बंगाल चुनाव और क्रिकेट मैच (20-20 तथा टेस्ट मैच) को भी कथक के माध्यम से दिखाया.