जन्म दिनांक: 15 मार्च, जन्म स्थान: गोविन्दगढ़ (रीवा).
माता: श्रीमती सुशीला मिश्रा, पिता: श्री रामप्यारे मिश्रा.
शिक्षा: एम.ए., पी.एच.डी. (हिन्दी-साहित्य, समकालीन कविता में स्त्री जीवन की विविध छवियां).
व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन-पत्रकारिता.
करियर यात्रा: स्कूल शिक्षक के रूप में शुरुआत कर कॉलेज में भी कुछ वर्ष अध्यापन कार्य, कई समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगभग दस वर्ष काम किया, कई साहित्यिक, सांस्कृति· एवं शैक्षणिक पत्रिकाओं का संपादन.
उपलब्धियां/सम्मान
देश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में कविता लेख, स्त्री जीवन पर आधारित वार्ता, विश्लेषण आदि प्रकाशित. दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से कविता और बातचीत एवं साहित्य संस्कृति और समाज से जुड़े विषयों पर सहभागिता.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित दो पत्रिकाओं 'मीडिया मीमांसा' एवं 'मीडिया नवचिंतन' का दो वर्ष संपादन, रविन्द्रनाथ टैगोर विवि द्वारा प्रकाशित 200 वर्ष की हिंदी कथा यात्रा पर आधारित पुस्तक 'कथादेश' का संपादन 'समय के साखी' साहित्य पत्रिका का 10 साल से संपादन
प्रकाशन
• 'मायालोक से बाहर' (कविता संग्रह)
• नरेश सक्सेना: व्यक्तित्व एवं कृतित्व पुस्तक का संपादन.
विदेश यात्रा: पोलैंड, जर्मनी.
रुचियां: कविता, आलोचना, संगीत, फोटोग्राफी, इतिहास और राजनीति.
अन्य जानकारी: प्रगतिशील लेखक संघ के सचिव मंडल में शामिल, साहित्य और सामाजिक विषयों पर काम करने वाली कई अन्य संस्थाओं से संबंध और सक्रिय भूमिका.