जन्म दिनांक: 18 नवंबर, जन्म स्थान: सागर (मप्र.).
माता: श्रीमती अरविंद त्रिपाठी, पिता: स्व. डॉ. गणेश प्रसाद त्रिपाठी.
जीवन साथी: श्री प्रदीप कुमार चोपड़ा. संतान: पुत्र -01. पुत्री -01.
शिक्षा: एम.ए. (संगीत), पी.एचडी. (‘ध्रुवपद शैली’ पुनरुद्धार व संभावनाओं का मूल्यांकन व विश्लेषण) (देवी अहिल्या वि.वि. इंदौर). वर्ष 2006 से गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत पद्मश्री गुंदेचा बंधुओं से ध्रुवपद की विधिवत शिक्षा प्राप्त की.
व्यवसाय: संचालिका- ध्रुवपद-धरा, ध्रुपद गायिका/ गुरु.
करियर यात्रा: वर्ष 2016 से ध्रुवपद-धरा नाम से उत्तराखंड में ध्रुवपद गुरुकुल का संचालन तथा पति के साथ जुगलबंदी में ध्रुवपद-धमार की मंचीय प्रस्तुतियां जारी.
उपलब्धियां/सम्मान
सीसीआरटी द्वारा जूनियर फेलोशिप (2014-15), आकाशवाणी (प्रसार भारती) से ध्रुवपद-धमार गायन में ए ग्रेड प्राप्त कलाकार. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ध्रुवपद-धमार के कार्यक्रम व कार्यशालाओं में प्रतिभागिता.
सम्मान- सुरमणि सम्मान, युवा प्रतिभा सम्मान.
विदेश यात्रा: डेनमार्क, स्वीडन.
रुचियां: आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ना, योग, मांडना-चित्रकला.
अन्य जानकारी: ध्रुवपद-धरा (ध्रुवपद गुरुकुल) में देश-विदेश के विद्यार्थियों को ध्रुवपद-धमार का ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रशिक्षण.