भारती मांडोले

Hot
-15%
भारती

भारती मांडोले

evawelfare@gmail.com. वेब: www.evawelfare.org 

2023-12-11 09:02:35

202

जन्म दिनांक : 1 जून, जन्म स्थान: जलगांव (महाराष्ट्र).

 

माता: श्रीमती आशा पवार, पिता: श्री सर्जेराव पवार.

 

जीवन साथी: श्री दिवाकर राव मांडोले. संतान: पुत्र -01.

 

शिक्षा: एम.ए (समाजशास्त्र).

 

व्यवसाय: संस्थापक निदेशक-ईवा कल्याण संगठन/सामाजिक कार्यकर्ता/स्वतंत्र लेखन.

 

करियर यात्रा: महिलाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से वर्ष 2004 में छोटे स्तर पर कॉस्मेटिक व्यवसाय प्रारम्भ कर करियर की शुरुआत. उसी से समाजसेवा की प्रेरणा जगी और महिला उत्थान हेतु वर्ष 2010 में ईवा वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना की. जहां महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए रोजगार हेतु विभिन्न तरह के कौशल सिखाए जाते हैं.

 

उपलब्धियां/सम्मान

प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित. हेल्थ एंड बियोंड फाउंडेशन दिल्ली द्वारा आयोजित वेबिनार में ‘कोविड-19 के दौर में घरेलू हिंसा’ विषय पर प्रेजेंटेशन. कोविड समय मे महिलाओं से मास्क और सैनिटाइजर बनवाये जिससे कठिन समय में उन्हें आर्थिक मदद मिली और उनके लिए रोजगार का साधन बना. इंदौर जेल में महिला कैदियों को हर्बल गुलाल का प्रशिक्षण देने के लिए वर्कशॉप का आयोजन. बच्चों की तस्करी कर रही बड़ी गैंग को पकड़वाया. 8 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा गया

सम्मान

• समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए केरल के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान द्वारा इंदौर गौरव सम्मान

 

रुचियां: किताबे पढ़ना, लेखन.

 

अन्य जानकारी: मालवा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स वुमन विंग की प्रसिडेंट के रूप में औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं को जगह और व्यवसाय विकसित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग. संस्था देशहित में जरूरी बदलाव के लिए शासन- प्रशासन का सहयोग करती रही है. महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों को रोकने, हिंसात्मक केस सुलझाने तथा नशामुक्ति के खिलाफ अभियान में संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका.