डॉ. दीपा मनीष व्यास

Hot
-15%
डॉ.

डॉ. दीपा मनीष व्यास

deepavyas3006@gmail.com

2023-12-09 09:16:26

240

जन्म दिनांक: 30 जून, जन्म स्थान: इंदौर.

 

माता: श्रीमती शीला दुबे, पिता: श्री मदन दुबे.

 

जीवन साथी: श्री मनीष व्यास. संतान: पुत्री- 01.

 

शिक्षा: एम.ए. (हिंदी साहित्य). पीएचडी (हिंदी साहित्य – ‘मालवा का कथा साहित्य और डॉ सतीश दुबे के कथा साहित्य का विवेचन’ विषय पर).

 

व्यवसाय: व्याख्याता.

 

करियर यात्रा: वर्ष 2006 से 2015 तक श्री वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय में अंशकालीन प्राध्यापक, वर्ष 2008 से 2018 तक श्री वैष्णव प्रबंध संस्थान में अतिथि व्याख्याता, वर्ष 2010 से वर्तमान में श्री वैष्णव विधि संस्थान में अंशकालिक व्याख्याता.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

आकाशवाणी केंद्र इंदौर द्वारा काव्य पाठ हेतु आमंत्रित.

नईदुनिया, पत्रिका, सुबह सवेरे. वीणा, वेबदुनिया आदि पत्र-पत्रिकाओं में कहानियां,  लघुकथाएं, व्यंग्य, लेख, कविताएं प्रकाशित.

सम्मान 

• श्री श्रीसाहित्य सभा, इंदौर द्वारा काव्य सुरभि सम्मान

• राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा अखिल भारतीय संचेतना लघु कथाकार सम्मान

• दिवाज़ ऑफ इंदौर सम्मान

• संचालन के लिए मालव मयूर अभिनंदन

• श्री गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा अभिनंदन व समाज की प्रतिभा सम्मान

• डॉ. एस.एन. तिवारी स्मृति सम्मान

 

अन्य जानकारी:  विभिन्न साहित्यिक गोष्ठियों में बतौर मुख्य अतिथि, चर्चाकार, समीक्षक व निर्णायक की भूमिका के रूप में उपस्थित. साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संचालनकर्ता व सूत्रधार की भूमिका का निर्वहन.

 

रुचियां: गायन,  नृत्य, पर्यटन, लेखन, समाज सेवा.