जन्म दिनांक : 13 अक्टूबर, जन्म स्थान: सागर, म.प्र.,
माता: श्रीमती सुधा जैन, पिता: श्री राजकुमार जैन.
जीवन साथी: श्री आलोक जैन. संतान: पुत्र -02
शिक्षा: एमएस.सी. (बॉटनी) डॉ. हरिसिंह गौर वि.वि. सागर.
व्यवसाय: संस्थापक- एल्लुरिंग आर्ट. स्वतंत्र कलाकार/ Ambidextrous Artist.
करियर यात्रा: लगभग 20 वर्षों से पेंटिंग एवं क्राफ्ट कला के क्षेत्र में कार्यरत. अनेक संस्थानों में कला प्रशिक्षण जारी. 20 वर्षों से अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं एंकरिंग.
उपलब्धियां/सम्मान
Ambidextrous Artist के रूप में दोनों हाथों से एक साथ लिखने, दोनों हाथों से एक ही समय में 2 अलग-अलग भाषाएं लिखना. मिरर इमेज राइटिंग. एकतरफा और विपरीत दिशा में एकल भाषा लिखना. दोनों हाथों से एक साथ 2 अलग-अलग रेखाचित्र बनाने में दक्षता हासिल. अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में पेंटिंग्स प्रदर्शित.
सम्मान
• युवा महिला चित्रकार सम्मान (2019)
• 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' द्वारा 'शीर्ष 100' रिकॉर्ड धारक के रूप में मान्यता (2019)
प्रदर्शनियां और भागीदारी
एकल और सामूहिक प्रदर्शनी
• 'उस्ताद अलाउद्दीन खान कला अकादमी' (2011), एम.पी. आर्टिस्ट गिल्ड, 'रंग संवाद' स्वराज भवन भोपाल (2013), 'दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव', दिल्ली (2014), ‘एनलाइटनमेंट ऑफ लॉर्ड बुद्धा' नागपुर (2015), 'राजा रवि वर्मा राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी' भारत भवन, भोपाल (2015/2016), कालिदास समारोह उज्जैन (2017), 'खजुराहो नृत्य महोत्सव', खजुराहो (2017), अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी, झांसी (2020), 'वर्ल्ड आर्ट फेस्टिवल, दुबई' (2019).
संग्रह
• भोपाल एवं अन्य शहर के जैन मंदिरों कलाकृतियाँ संग्रहित.
रुचियां: डांस, एंकरिंग, पेंटिंग एवं क्राफ्ट वर्क.
अन्य जानकारी: Ambidextrous Artist -इस कला के पूरे विश्व में 2-3 कलाकार ही उपलब्ध हैं. कला प्रशिक्षण कार्यशाला- वर्ष 2009 और 2011 में - अंतर्राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल, वर्ष 2012 में - लायंस क्लब, गुना, वर्ष 2018 में नर्मदा ललित कला एवं वर्ष 2017 में बाल भवन, भोपाल द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में आमंत्रित.