जया विवेक  

Hot
-15%
जया

जया विवेक  

jaya_vivek@rediffmail.com

2023-12-06 09:27:11

217

जन्म दिनांक: 17 मई 1956, जन्म स्थान: ग्वालियर.

 

माता: श्रीमती लीला वासवानी, पिता: डॉ. पी.एल. वासवानी.

 

जीवन साथी: श्री विवेक टेम्बे. संतान: पुत्र-01, पुत्री-01.

 

शिक्षा: एम.ए. (चित्रकला),  नेशनल डिप्लोमा-मूर्तिकला (5 वर्षीय).

 

व्यवसाय: स्वतंत्र मूर्तिकार.

 

करियर यात्रा: स्कूली शिक्षा गजरा राजा कन्या विद्यालय, मूर्तिकला में पांच वर्षीय नेशनल डिप्लोमा ग्वालियर (1977) एवं एम.ए. (चित्रकला) आगरा विश्वविद्यालय.

 

उपलब्धियां/सम्मान

शिविर

• ग्वालियर (म.प्र.), गुलबर्गा (कर्नाटक), भारत भवन (भोपाल), भुवनेश्वर (उड़ीसा), गंगटोक (सिक्किम), रांची (झारखंड) में भागीदारी.

एकल प्रदर्शनियां

• ग्वालियर-1,  भोपाल-1,  नई दिल्ली-1,  मुंबई-4 और समूह प्रदर्शनियां न्यूजीलैंड (वेलिंगटन, आकलैंड), बांग्लादेश (ढाका), नई दिल्ली, मुंबई, पूना, जयपुर कलकत्ता, चैन्नई, रायपुर आदि स्थानों पर प्रदर्शनियों में मूर्तियां प्रदर्शित.

सम्मान 

• 1980, 1996 म.प्र. शासन का राज्य स्तरीय पुरस्कार (मूर्तिकला)

• 1986-87 बाम्बे आर्ट सोसायटी-मुंबई,

• 1992-1995 तीन साल के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार की जूनियर रिसर्च फेलोशिप

• आयफैक्स स्टेट अवार्ड (म.प्र.- 2000)

• राष्ट्रीय ललित कला अकादमी नई दिल्ली का प्रशंसा प्रमाण पत्र (2001)

• राष्ट्रीय ललित कला अकादमी नई दिल्ली का राष्ट्रीय पुरस्कार (2006).

 

विदेश यात्रा: न्यूजीलैंड, इजिप्ट.

 

रुचियां: पढ़ना, मूर्तियां बनाना.

 

अन्य जानकारी: मध्यप्रदेश भवन मध्यांचल नई दिल्ली व 'मध्यालोक' मुंबई के लिए बड़े आकार में म्यूरल का निर्माण, 40 वर्षों से लगातार धातु में मूर्तियों का निर्माण, देश विदेश की अनेक कला संस्थाओं एवं कला प्रेमियों के पास मूर्तियां संग्रहीत, भारत भवन भोपाल के लिए आदिवासी एवं लोक कलाकृतियों का संग्रह.