जन्म दिनांक : 28 जून, जन्म स्थान: इंदौर.
माता: श्रीमती मधु पंजवानी, पिता: श्री किशनचंद पंजवानी.
जीवन साथी: श्री विनय तागड़े. संतान: पुत्र -01, पुत्री -01.
शिक्षा: एम. लिब., बी. एड.
व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन.
करियर यात्रा: वर्ष 2002 से 2004 तक सीहोर जिले के ग्राम बड़नगर में शिक्षा विभाग में पदस्थ किन्तु पारिवारिक दायित्वों के कारण मात्र दो वर्ष बाद ही शासकीय सेवा से त्यागपत्र. वर्ष 2008 से वर्ष तक 2010 तक संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज बैरागढ़, इसके बाद कुछ समय आईपर कॉलेज भोपाल में कार्य किया. लेखन कार्य जारी.
उपलब्धियां/पुरस्कार
Poetry & Literary Group International (PLG) Poetry Group on the Topic ‘Children’ In Association with World Book of Records London में क्रमशः पेज नंबर 353-354 में बाल कविताएं (इन्द्र धनुष के रंग और चाऊँ माऊँ) प्रकाशित.
विभिन्न अखबारों व पत्रिकाओं में बाल कथाओं व लघुकथाएं प्रकाशित. माण्डवी प्रकाशन द्वारा आयोजित ‘चित्र देखो कहानी लिखो’ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान.
प्रकाशन
• म.प्र. हिन्दी लेखिका संघ की साहित्यिक पत्रिका ‘सारस्वत’ व लघुकथा साँझा संकलन ‘गवाक्ष’ प्रकाशित.
• लघुकथा संग्रह ‘खराश’ तथा तीन उपन्यास (झुरमुट, व्हाट अ फ़िश, काली बिल्ली) शीघ्र प्रकाश्य.
सम्मान
• साहित्यिक क्षेत्र में दैनिक भास्कर के शब्द भास्कर कार्यक्रम में ‘युवा लेखिका सम्मान’ (2019)
• कादम्बिनी एवं न्यू लक्ष्य पुस्तक उत्सव सम्मान
• साहित्य एवं संस्कृति के लिए समर्पित चैनल कमल काव्य कुंज द्वारा सम्मानित
• शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था द्वारा गद्य-पद्य में उत्कृष्ट लेखन परिचर्या हेतु शब्दाक्षर साहित्यिक अलंकरण सम्मान
• राष्ट्रीय तूलिका मंच द्वारा ‘श्रेष्ठ शब्दशिल्पी’ सम्मान
• पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा पुनीत रचनाकार प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत
रुचियां: प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जगह की सैर करना. हास्य फिल्में व हास्य कार्यक्रम देखना.
अन्य जानकारी: मप्र हिन्दी लेखिका संघ की सदस्य व अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की भोपाल इकाई की कार्यकारिणी सदस्य. अन्य अनेक प्रतिष्ठित साहित्यिक समूहों की सदस्य के रूप में सेवाएं जारी.