जन्म: 06 दिसम्बर, स्थान: चिरगांव (झाँसी).
माता: श्रीमती कुसुम गुप्ता, पिता: श्री कंठ गुप्त.
जीवन साथी: श्री ओमप्रकाश गुप्ता. संतान: पुत्री -01.
शिक्षा: एम.ए., पी.एच.डी. व्यवसाय: गृहिणी/ साहित्यकार.
करियर यात्रा: एम.ए. (हिन्दी) बुंदेलखंड वि.वि. झाँसी से 1977 और पीएचडी (सुभद्राकुमारी चौहान के साहित्य में संवेदना के विविध आयाम) बरकतउल्ला वि.वि. भोपाल से 2013 में की. लगभग 10 वर्ष सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यक्ष/सचिव/कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला. दो वर्ष नूतन महाविद्यालय में कार्यकारिणी में शिक्षाविद के रूप में कार्य किया तथा दो वर्ष म.प्र. समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य रहीं. 1992 से सृजन के क्षेत्र में सक्रिय.
उपलब्धियाँ/सम्मान
• दो कविता संग्रह, दो बाल गीत संग्रह प्रकाशित
• लगभग 35 संकलनों में कविता, लघुकथा, कहानी, गीत प्रकाशित
• कला मंदिर, हिंदी लेखक संघ, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, हिंदी लेखिका संघ म. प्र., अखिल भा. सा. परिषद द्वारा पुरस्कृत/सम्मानित.
विदेश यात्रा: मॉरीशस, लंदन, सिंगापुर, मलेशिया, पेरिस, स्विट्जरलैंड, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, कम्बोडिया, वियतनाम.
रुचियां: अध्ययन, लेखन, गीत सुनना.
अन्य जानकारी: हिंदी लेखिका संघ में वर्तमान में सचिव.