कीर्ति प्रदीप वर्मा

Hot
-15%
कीर्ति

कीर्ति प्रदीप वर्मा

keerti1408@gmail.com 

2024-02-24 09:27:30

165

जन्म दिनांक: 14 अगस्त, जन्म स्थान: भोपाल.

 

माता: श्रीमती रुकमणी पैगवार, पिता: श्री सत्यनारायण पैगवार.

 

संतान: पुत्री -02.

 

शिक्षा: बी.ए.

 

व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन/संस्थापक -आकांक्षा संस्था

 

करियर यात्रा: छोटे से कस्बे बाबई में ब्याह के बाद हॉबी क्लासेस, ब्यूटी पार्लर और आकांक्षा संस्था आरम्भ की. अनेक सामाजिक साहित्यिक एवं राजनैतिक पदों पर रहते हुए समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय. पढ़ने-लिखने का शौक शुरू से ही था. स्कूल शिक्षा के दौरान अनेक निबंध प्रतियोगिताओं में राज्य स्तरीय पुरस्कार जीते. विवाह के बाद परिवार की जिम्मेदारियां थोड़ी कम होने पर एक बार फिर से लेखन कार्य शुरू किया. अनेक पत्र-पत्रिकाओं में कविताएं, कहानी, लेख, व्यंग्य आदि नियमित प्रकाशित. दूरदर्शन, आकाशवाणी एवं विभिन्न मंचों से काव्य पाठ.

 

उपलब्धियां/सम्मान

प्रकाशन

• 2018 में मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा अनुदानित काव्य संग्रह- ‘लौट आओ गौरैया’

•  लघु कथा संग्रह- ‘अपने सपने’ तथा आपातकाल में सृजन

•  बालगीत संग्रह प्रकाशित

सम्मान

• महिला एवं बाल विकास की एकल कला प्रदर्शनी का पुरस्कार

• प्रतिमा रक्षा समिति करनाल द्वारा विमंस एम्पावर्ड अवार्ड 2017 (जो देश की 50 सशक्त महिलाओं को दिया जाता है)

• साहित्य सृजन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सृजनकार सम्मान 2020

• काव्यप्रेमी साहित्यिक मंच द्वारा शारदा सम्मान 2020

• शिव संकल्प साहित्य परिषद होशंगाबाद द्वारा काव्य कोकिला सम्मान

• मनु तुलसी स्मॄति होशंगाबाद द्वारा साहित्य सम्मान

• विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा हिंदी सागर सम्मान

• विश्वनाथ राय बहुउद्देशीय संस्था नागपुर द्वारा- शब्द सुगंध सम्मान

• विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा काव्य श्री सम्मान

• शब्द शक्ति सम्मान

• भाषा सारथी सम्मान

• श्रेष्ठ शब्द शिल्पी सम्मान

• विश्व हिन्दी रचनाकार मंच द्वारा नारी सागर सम्मान

• अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच मुंबई द्वारा समाज गौरव सम्मान

• विश्वनाथ राय बहुउद्देशीय संस्था शब्द सुगंध नागपुर द्वारा विश्व पुष्प सम्मान

• राज रचना कला एवं साहित्य समिति रायपुर द्वारा काव्य संग्रह 'लौट आओ गोरैया' के लिए महर्षि बाल्मीकि सम्मान

• बहुभाषा समन्वय सम्मेलन (हैदराबाद) में भाषा समन्वयक सम्मान

• बेटी है तो कल है संस्था भोपाल द्वारा विमन पॉवर आईकॉन अवॉर्ड

• अन्तरा शब्द शक्ति द्वारा कलम के सिपाही

• काव्यकुल सृजनवीर सम्मान

• लौट आओ गौरैया हेतु हिन्दी भूषण श्री सम्मान

• शक्ति फिल्म प्रोडक्शन द्वारा उदयपुर प्राइड सम्मान सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनेकों सम्मान व पुरस्कार प्राप्त.

 

विदेश यात्रा: नेपाल, भूटान, मलेशिया, लंदन, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, स्कॉटलैंड, दुबई आदि.

 

रुचियां: मूक बधिर बच्चों के बीच जाकर बाल कविताओं एवं गीतों का वाचन करना एवं उनकी समय-समय पर मदद करना, महिला सशक्तिकरण पर लेख एवं कविता लिखना, निर्धन एवं निरक्षर महिलाओं में जागरूकता लाना, वृक्षारोपण कर पौधों की देखरेख करना आदि.

 

अन्य जानकारी: सदस्य- फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुम्बई, जिला उपाध्यक्ष- मानवाधिकार एसोसिएशन, जिला महामंत्री- अखिल भारतीय साहित्य परिषद होशंगाबाद, संपादकीय सलाहकार- ‘अंतरा बेव पत्रिका’, महासचिव- 'अन्तरा शब्द शक्ति' वारासिवनी, सह-संपादक- ‘कसेरा समाचार’  इंदौर, संरक्षक- माखन नगर युवा मोर्चा, पूर्व तहसील संयोजक -रा.क.संगम, ब्रांड एम्बेसेडर स्वच्छता अभियान बाबई.