जन्म दिनांक : 15 अप्रैल, जन्म स्थान: देवरी कलां (सागर).
माता: स्व. काशी देवी लोधी, पिता: स्व. श्री मोहन सिंह लोधी ‘लम्बरदार’.
जीवन साथी: श्री भगत सिंह ठाकुर. संतान: पुत्र- 01, पुत्री -01.
शिक्षा: एम.ए. (हिंदी साहित्य) सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर, पी.जी. डिप्लोमा (योग एवं ध्यान).
व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन और सामाजिक कार्यकर्ता.
करियर यात्रा: 20 वर्षों से लेखन कार्य में संलग्न.
उपलब्धियां/सम्मान
विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां, गीत-गज़ल एवं लघुकथाएं प्रकाशित.आकाशवाणी छतरपुर से काव्य पाठ का प्रसारण.
प्रकाशन
• काव्य संग्रह 1. जीवन पथ (2014), 2. शब्दों की निर्झरिणी (2020), 3. हमाओ सागर (बुंदेली रीति रिवाज एवं गायकी).
सम्मान
• लोधी क्षत्रिय समाज द्वारा रानी अवंती बाई प्रतिभा सम्मान (2018)
• विश्व लेखिका मंच द्वारा महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान (2019)
• आदर्श सेवा समिति मथुरा द्वारा आदर्श सेवा रत्न सम्मान (2020)
• हिंदी अकादमी मुंबई द्वारा सेवा रत्न सम्मान (2021)
• श्यामलम साहित्यिक मंच सागर द्वारा जी.पी. अनंत स्मृति सम्मान (2021) सहित विभिन्न मंचों पर अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित.
रुचियां: पुस्तकें पढ़ना, लेखन, योग सिखाना, महिलाओं को योग एवं आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना, महिला योग शिविर लगाकर एक्यूप्रेशर एवं रोगों से बचाव की जानकारी देना, सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता.
अन्य जानकारी: लेखन विधा- गीत, गज़ल एवं कहानियां. संस्थापिका - काव्य मंजरी साहित्यिक समूह (2021). उपाध्यक्ष- हिन्दी लेखिका संघ सागर, सदस्य - राष्ट्रभाषा प्रचार समिति भोपाल मध्यप्रदेश, पूर्व जिला प्रभारी - महिला पतंजलि योग समिति सागर.