जन्म दिनांक : 28 फरवरी, जन्म स्थान: जमशेदपुर.
माता: श्रीमती कमला मित्र, पिता: श्री कार्तिक मित्र.
जीवन साथी: श्री शंकरी प्रसाद सरकार. संतान: पुत्र -02, पुत्री -01.
शिक्षा: बीए (कला व शिल्प).
व्यवसाय: चित्रकार/स्वतंत्र कलाकार.
करियर यात्रा: कला शिक्षक के रूप में दिशा स्कूल भोपाल से कार्य की शुरुआत. यहाँ 5 वर्ष कार्य करने के बाद ज्ञानगंगा एकेडमी (1998-2001), रेड रोज़ स्कूल (2001-03), ज्ञानस्थली एजुकेशनल एकेडमी (2003-06) और मानसरोवर स्कूल (2006-08) में कार्य किया. इसके बाद स्वतंत्र कलाकार के रूप में कार्य जारी.
उपलब्धियां/सम्मान
• लालित्य फाउंडेशन, नागपुर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अमूर्त चित्रकला में प्रथम पुरस्कार प्राप्त (2019)
प्रदर्शनी
• जनजातीय संग्रहालय (2017)
• आर्ट 2020 प्रदर्शनी
• प्रीतम आर्ट गैलरी, इंदौर (2018)
• डेमोक्रेसी मास पेंटिंग, बोट क्लब, भोपाल (2019)
• खजुराहो आर्ट एवं डांस फेस्टिवल (2018)
• साज वीथी, भोपाल (2017, 2020)
• 500X गैलरी – डलास (यू.एस.ए 2015)
• क्राफ्ट एंड गिल्ड, डलास (2015)
• विजुअल आर्ट लीग डलास (2018).
विदेश यात्रा: अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया.
रुचियां: कुकिंग, बागवानी, गृह सज्जा, संगीत.
अन्य जानकारी: पत्तों पर सूक्ष्म कलाकृतियां बनाने में प्रवीण.