क्षमा मालवीय

Hot
-15%
क्षमा

क्षमा मालवीय

kshama.malviya@yahoo.co

2024-02-24 09:24:43

276

जन्म दिनांक: 27 अगस्त, जन्म स्थान: भोपाल.

 

माता: श्रीमती उर्मिला शर्मा, पिता: श्री नेमीचन्द्र शर्मा.

 

जीवन साथी: अजय मालवीय. संतान: पुत्र -01.

 

शिक्षा: स्नातक (सितार)- देवी अहिल्या वि.वि. इंदौर, एम.ए. (कथक नृत्य) - इंदिरा कला संगीत वि.वि. खैरागढ़.

 

व्यवसाय: संस्थापक/निदेशक –पुरु नृत्य अकादमी/शिक्षक/कोरियोग्राफ़र.

 

करियर यात्रा: शास्त्रीय नृत्य के प्रति रुचि के चलते पद्मश्री डॉ. पुरु दाधीच से बचपन से ही कथक नृत्य की शिक्षा लेना प्रारम्भ किया. क्षमा आज भी पद्मश्री डॉ. पुरु दाधीच और डॉ. विभा दाधीच से नृत्य का ज्ञान और अनुभव प्राप्त कर रही हैं और डॉ. पुरु दाधीच द्वारा सम्पूर्ण भारत में आयोजित कार्यशालाओं और विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग कर रही हैं. वर्ष 1995 से सेंट जोसेफ़ को-एड स्कूल, भोपाल में कथक प्रशिक्षण दे रही हैं. वर्ष 2006 में पुरु नृत्य अकादमी की स्थापना के साथ ही नृत्य निर्देशन एवं नृत्य प्रस्तुति जारी.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

म.प्र. स्थापना दिवस, लोकरंग, झील महोत्सव, ओबेदुल्ला खान हेरीटेज हॉकी टूर्नामेंट उद्घाटन समारोह आदि कार्यक्रम में कोरियोग्राफी एवं नाट्य-नृत्य प्रस्तुति.

नृत्य प्रस्तुतियां

• इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय-भोपाल

• राम-लीला नृत्य-नाटक (चित्रकूट)

• होरी महोत्सव-रवीन्द्रनाथ नाट्यगृह-इंदौर

• उत्तराधिकार-आदिवासी संग्रहालय-भोपाल

• सृजन सामवेद –स्टेट म्यूजियम- भोपाल

• प्रणति पर्व-रवीन्द्र भवन-भोपाल

• 'होरी हो बृजराज' मानव संग्रहालय-भोपाल

• भारत भवन

• गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह-दमोह

• बुंदेली दमोह महोत्सव- दमोह

• संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित निमाड़ उत्सव–महेश्वर

• कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित करवली उत्सव-मंगलौर आदि स्थानों सहित प्रतिष्ठित मंचों पर नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां.

सम्मान

• ‘नृत्य साम्राज्ञी’- औरंगाबाद

• 'प्राइड फॉर सोसाइटी' पुरस्कार- भोपाल सहित स्थानीय स्तर पर अनेक सम्मान तथा पुरस्कार प्राप्त.

 

रुचियां: बागवानी और कुकिंग.

 

अन्य जानकारी: अध्यापन कार्य के साथ ही क्षमा पिछले 25 वर्षों से भारत के विभिन्न संस्थानों में कथक को बढ़ावा दे रही हैं. 12 वर्षों से दैनिक भास्कर के सहयोगी संस्थान ‘अभिव्यक्ति’ में कथक सिखा रही हैं.