जन्म दिनांक: 03 जुलाई, जन्म स्थान: फतेहपुर (उप्र.).
माता: श्रीमती मनोरमा द्विवेदी, पिता: श्री शिवशरण द्विवेदी.
जीवन साथी: श्री सुभाष पांडेय. संतान: पुत्र-02.
शिक्षा: एम.ए., एम.फिल., पीएचडी.
व्यवसाय: विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी स्वैच्छिक सेवानिवृत, स्वतंत्र लेखन.
करियर यात्रा: एम.ए. (लोक प्रशासन), एम.फिल (पंचायत राज्य) तथा पीएचडी की डिग्री पुलिस प्रशासन विषय में प्राप्त की. उच्च शिक्षा विभाग मप्र शासन में प्राध्यापक तथा निदेशालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर रहते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति.
उपलब्धियां/सम्मान
• अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन नई दिल्ली द्वारा सम्मानित
• ताशकंद तथा काहिरा साहित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
• मॉरीशस में आईसर शोध उपाधि से सम्मानित
• महाराष्ट्र अग्रिशिखा मंच द्वारा साहित्य सम्मान
• मॉरीशस में आईसर शोध उपाधि से सम्मानित
• महाराष्ट्र अग्रिशिखा मंच द्वारा साहित्य सम्मान
• दुष्यंत संग्रहालय स्मृति सम्मान
• लेखिका संघ द्वारा साहित्य सम्मान
• हिन्दी भवन मप्र. द्वारा राज्यपाल द्वारा सम्मानित
• गाजियाबाद (उ.प्र.) की राष्ट्रीय साहित्य संस्था प्रणव अक्षर द्वारा श्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान
• नई दिल्ली की जेएमडी प्रकाशन संस्था द्वारा श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान आदि अनेक सम्मानों से विभूषित.
विदेश यात्रा: मॉरीशस, मलेशिया, सिंगापुर, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम. एमस्टरडम स्विटजरलैंड, ताशकंद, काहिरा आदि 15 देशों की साहित्यिक एवं शोधात्मक यात्राएं.
रुचियां: गायन, वादन, नृत्य, शास्त्रीय संगीत, कविता, गीत आलेख समीक्षा, कहानी लेखन.
अन्य जानकारी: “काव्यकुंज” साझा काव्य संकलन प्रकाशित (2017), काव्य संग्रह- “एक मर्यादा कानूनों की” (2020). अनेक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में शोध, लेख तथा कविताओं का प्रकाशन तथा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंचों से काव्य पाठ.