मंजुषा राजस जोहरी

Hot
-15%
मंजुषा

मंजुषा राजस जोहरी

manjusharajasjohari@gmail.com

2023-11-30 07:49:17

213

जन्म दिनांक: 20 जनवरी, जन्म स्थान: धुलिया (महा.).

 

माता: श्रीमती जयश्री कुलकर्णी, पिता: श्री दत्तात्रेय कुलकर्णी.

 

जीवन साथी: श्री राजस सतीश जोहरी. संतान: पुत्र -01.

 

शिक्षा: बी.कॉम. (रानी दुर्गावती विवि., जबलपुर), एमबीए (सेल्फ मैनेजमेंट एंड क्राइसिस मैनेजमेंट- अन्नामलाई यूनिवर्सिटी), पीएचडी (परफॉर्मिंग) आर्ट्स- अध्ययनरत- वनस्थली विद्यापीठ जयपुर).

 

व्यवसाय: नृत्य शिक्षिका, सूत्र संचालक, प्रबंधन व संस्कृति विषयों की विषय प्रवर्तक, मोटिवेशनल ट्रेनर.

 

करियर यात्रा: कॉलेज शिक्षा के दौरान नृत्य प्रशिक्षण व युववाणी कार्यक्रम के जरिए आकाशवाणी में प्रस्तुतियां शुरू हुईं. वर्ष 1997 में विवाह के पश्चात इंदौर में विभिन्न संस्थानों में नृत्य शिक्षिका, एच.ओ.डी.,स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर, मैनेजमेंट कॉर्डिनेटर आदि विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया. वर्तमान में कला शिक्षा व प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रसर.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

• विद्यार्थी जीवन में नृत्य स्पर्धाओं,  वृक्तव स्पर्धा व नाट्य स्पर्धाओं में राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्त

• भारत स्काउट एवं गाइड सेवा के लिए राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त

• सूत्र संचालक के रूप में प्रतिष्ठित मंचों पर विविध विषयों के अति विशिष्ट श्रेणी के कार्यक्रमों का संचालन व टॉक शो की वक्ता.

 

विदेश यात्रा: सार्क देशों के नेशनल स्काउट एंड गाइड कार्यक्रम में भागीदारी (जंबूरी-श्रीलंका).

 

रुचियां: नृत्य नाट्य संबंधित सभी अभ्यास, सकारात्मक जीवन शैली हेतु अभ्यास, भारत भ्रमण चुनौतियों को स्वीकार करना.

 

अन्य जानकारी: कला श्रेणी में नृत्य नाटिकाओं का मंचन जिसमें भारतीय संस्कृति व मूल्यों के विषयों का नृत्य नाट्य से प्रस्तुतिकरण इनकी विशेषता है. सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों के प्रति युवाओं को जागृत करने हेतु सम्पूर्ण भारत में नवाचार के साथ पारंपरिक मूल्यों से संबंधित विषयों पर व्याख्यान. रंगमंच के क्षेत्र में पिता श्री दत्तात्रेय कुलकर्णी ही इनके गुरु हैं, जो मध्यभारत के वरिष्ठ हास्य कलाकार कुलकर्णी बंधु जबलपुर के नाम से प्रसिद्ध हैं.