जन्म दिनांक: 12 जून, जन्म स्थान: भोपाल.
माता: श्रीमती स्व. श्यामा शर्मा, पिता: श्री आर.पी. शर्मा.
जीवन साथी: श्री संदीप मिश्रा. संतान: पुत्र -01, पुत्री -01.
शिक्षा: एम.ए. (संगीत, समाजशास्त्र), एम.फिल. (समाजशास्त्र).
व्यवसाय: स्वतंत्र कलाकार (लोकगायन), म्यूज़िक कम्पोज़र.
करियर यात्रा: 12 वर्ष की उम्र से संगीत साधना जारी. विगत 15 वर्षों से कला क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मंचीय प्रदर्शनों के साथ लोक संगीत परंपरा को प्रचारित एवं प्रसारित कर रही हैं.
उपलब्धियां/सम्मान
• मैत्री संघ जनकल्याण सेवाश्रम धनबाद झारखंड द्वारा हुनर की खोज (2018)
• उत्कल युवा सांस्कृतिक संघ कटक उड़ीसा द्वारा नेशनल संगीत गरिमा अवार्ड (2018) सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित.
एल्बम- (1) रेड रिबन इंटरटेन कंपनी द्वारा- दो पल (2021) तथा (2) मैया के द्वार जाएंगे (2018) रिलीज.
संगीत प्रस्तुतियां
• इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल (2017) काठमांडू (नेपाल)
• संगीत सुधा (2018) भिलाई (छग)
• कुम्भ महोत्सव-प्रयागराज उप्र (2019)
• भारत पर्व –विदिशा (2020)
• होली में सुर बरसे- बंसल न्यूज़, भोपाल.
रुचियां: अच्छा संगीत सुनना, लोक संगीत की प्रस्तुति के साथ-साथ निरंतर शोध करना, पठन.
अन्य जानकारी: संगीत की विधिवत शिक्षा श्रीमती मंदिरा हलवे एवं श्री अनूप मोघे से ग्रहण की. वर्तमान में पद्मश्री मालिनी अवस्थी जी से संगीत की विधिवत शिक्षा प्राप्त कर रही हैं.