जन्म दिनांक : 25 फरवरी, जन्म स्थान: भोपाल.
माता: डॉ. श्रद्धा श्रीवास्तव, पिता: श्री देशदीप सक्सेना.
शिक्षा: प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से जूनियर और सीनियर डिप्लोमा (भरतनाट्यम), राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर से संगीत कला रत्न (भरतनाट्यम), बीडीएस (अध्ययनरत).
व्यवसाय: नृत्य (भरतनाट्यम).
करियर यात्रा: पिछले 18 वर्षों से नृत्य शैली का अभ्यास और प्रदर्शन.
उपलब्धियां/सम्मान
नृत्य प्रदर्शन
• मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 2010 (नर्मदा अष्टकम), ‘बोधि महोत्सव’, सांची, ‘बोधि महोत्सव’, जनजातीय संग्रहालय, भोपाल (2013), लोकरंग, रवींद्र भवन (2014), ‘उत्तराधिकार’ मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय (2014), व संवत्सर, ग्वालियर (2014), भारत भवन 32 वीं वर्षगांठ (2014), चित्रांगदा, भारत भवन (2014), कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम, अजमेर (2014), शरद उत्सव, चित्रकूट 2015, गुरु वंदना महोत्सव, भारत भवन 2014, 2018, 2019, ‘धरोहर’ (स्वर्गीय प्रभात गांगुली की स्मृति में) शहीद भवन, भोपाल (2014), ‘कृष्ण गाथा’, रवींद्र भवन (2014). मीरा समारोह, भारत भवन (2015), सिंहस्थ 2016- स्वामी अवधेशानंद जूनी अखाड़ा उज्जैन, सिंहस्थ 2016- संस्कृति विभाग, कालिदास मंच उज्जैन, लोकरंग, ‘मुग्धा’, रवींद्र भवन (2016), नृत्य नाटिका: सांची विश्वविद्यालय. धर्म और राजनीति पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (2016), भारत भवन स्थापना दिवस (2017), ‘सती कथा’ आदिवासी संग्रहालय 'सिद्ध' भोपाल (2018), ‘सती कथा’, त्रिवेणी म्यूजियम ‘सिद्ध’ (2018), उन्मेष संस्कृति महोत्सव, एकल नृत्य प्रदर्शन (2019), अर्धकुंभ- स्वामी अवधेशानंद, प्रयागराज (2019), ताज महोत्सव (शिल्पग्राम 2019), ‘दिनमान’ भारत भवन (2020), खजुराहो नृत्य महोत्सव (2020), गमक उत्सव- जनजातीय संग्रहालय, भोपाल (2021) आदि.
ऑनलाइन प्रदर्शन
• फेसबुक लाइव- 1. डांस आउट लाउड, ऑल इंडिया वुमेन डांस इवेंट, मुंबई (2020), 2. नाद इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक सोसायटी, लखनऊ (2020), 3. एफए स्कूल ऑफ मीडिया एंड फिल्म्स मुंबई, (2020).
रुचियां: नृत्य, कराटे, लेखन.
अन्य जानकारी: 04 वर्ष की आयु से भरतनाट्यम नृत्य की शिक्षा स्व. पं. शंकर होम्बल से प्रारंभ की. कुछ वर्ष उनके मार्गदर्शन में नृत्य अभ्यास करने के बाद डॉ. लता सिंह मुंशी के मार्गदर्शन में नृत्य की शिक्षा ग्रहण की. वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गुरु रुकमणी विजय कुमार से मार्गदर्शन प्राप्त कर रही हैं.