मेहरून सिद्दिकी

Hot
-15%
मेहरून

मेहरून सिद्दिकी

mehrunsiddique@gmail.com

2023-11-30 08:57:45

135

जन्म दिनांक: 31 मई, जन्म  स्थान: पन्ना.

 

माता: श्रीमती नजमा सिद्दिकी, पिता: एस.पी. सिद्दिकी.

 

जीवन साथी: श्री अब्दुल वहाब संतान: पुत्री -01.

 

शिक्षा: बी.ए., एम.एस.डब्ल्यू.

 

व्यवसाय: सामाजिक कार्यकर्ता.

 

करियर यात्रा: वर्ष 2000 में कपड़ों का व्यवसाय शुरू किया. वर्ष 2007 से बाद समाज सेवा के क्षेत्र में कदम रखा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खजुराहो में काम शुरू किया. इसके बाद वर्ष 2011 में 'आधार' संस्था की शुरुआत की जिसमें बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर कार्य शुरू किया. वर्तमान में संस्था के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र में कार्यरत.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

• पर्यटन और बच्चों के क्षेत्र में अनोखी पहल और विशिष्ट कार्य करने पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा दो बार और जिला स्तर पर पांच बार पुरस्कृत

• बाल विवाह, बाल मजदूरी और बाल तस्करी को लेकर किये गए कार्य को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ में वर्ष 2015  में आमंत्रित किया गया

• शराबबंदी के लिए चलाये गए कैंपेन के लिए महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत

• स्थानीय स्तर पर अनेक पुरस्कार और सम्मान प्राप्त.

 

विदेश यात्रा:  थाईलैंड 2 बार, यूरोप 1 बार.

 

रुचियां: बच्चों, महिलाओं के अधिकारों के लिए कार्य करना, कुकिंग.

 

अन्य जानकारी: खजुराहो में जो लड़कियाँ और महिलाएं बाहर निकल कर पढ़ाई और काम नहीं कर पाती थीं, उन्हें प्रोत्साहित कर पहले शिक्षा से जोड़ा और धीरे-धीरे महिलाओं के रोजगार पर भी काम शुरू किया. शुरुआत में 22 महिलाओं को होटल मैनेजमेंट का कोर्स कराकर होटल में नौकरी दिलाई गई. इसके अलावा ई-रिक्शा, वेजिटेबल स्टोर और अन्य रोजगार के लिए संसाधन उपलब्ध कराए. महिलाओं को पर्यटन क्षेत्र में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया. बाल तस्करी में एक बच्ची को बचाकर उसके परिवार के सुपुर्द किया. शौर्य दल का गठन कर और इसमें महिलाओं के समूह बनाकर सामाजिक बुराइयों दूर करने हेतु कार्य किया जा रहा है. बाल समूह और बाल क्लब बनाए गए.