मीनाक्षी जोशी

Hot
-15%
मीनाक्षी

मीनाक्षी जोशी

minakshijoshi2511@gmail.com

2023-11-29 10:12:09

240

जन्म दिनांक : 25 नवम्बर, जन्म स्थान: जबलपुर.

 

माता: स्व. प्रभा देवी भट्ट. पिता: स्व.शंकर लाल भट्ट.

 

जीवन साथी: स्व. श्री जगदीश चन्द्र जोशी. संतान: पुत्र- 02.

 

शिक्षा: एम.ए., एम.फिल (हिन्दी), पीएचडी (हिन्दी), बी.एड., सर्टिफिकेट कोर्स ऑफ़ मॉस कम्युनिकेशन.

 

व्यवसाय: सेवानिवृत (हिन्दी विभागाध्यक्ष, जे.एम. महाविद्यालय, भंडारा), स्वतंत्र लेखन.

 

करियर यात्रा: जम्मू दूरदर्शन, नागपुर दूरदर्शन, आकाशवाणी नागपुर और आकाशवाणी छिंदवाड़ा से वार्ताएं, परिचर्चा, कवितायें प्रसारित, देश की विभिन्न प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में लगभग 350 से अधिक रचनाएं और अनुवाद प्रकाशित, देश के अनेक शहरों में आयोजित लगभग 50 से अधिक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संगोष्ठियों में सहभागिता तथा वक्तव्य.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

प्रकाशन

• धूमकेतु धूमिल और साठोत्तरी कविता (आलोचना)

• समय, साहित्य और समाज (लेख संग्रह)

• मन-मंथन (लेख संग्रह)

• उजाले तेरी यादों के (काव्य-संग्रह)

 ये सूरत बदलनी चाहिए (सम्पादन-काव्य संग्रह)
 

अनुवाद-

• गुजराती से हिन्दी अनुवाद- आटे का सूरज, गुजराती की समकालीन कहानियां (अनुवाद और सम्पादन),  गुजराती की समकालीन कवितायें (अनुवाद और सम्पादन), कपालिको की दुनिया, धर्मयुद्ध, समक्ष (संस्मरण, साक्षात्कार एवं समीक्षा संग्रह).

 

सम्मान

• म.प्र. हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा मानद उपाधि 'साहित्य सागर'

• हिन्दी साहित्य सम्मेलन- इलाहाबाद द्वारा मानद उपाधि 'साहित्य शिरोमणि'

• महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी-मुंबई द्वारा 'कांतिलाल जोशी' पुरस्कार

• उ.प्र. हिन्दी संस्था- लखनऊ द्वारा सौहार्द्र सम्मान

•  महात्मा फुले शोध संस्था नागपुर द्वारा 'डॉ. अमृता प्रीतम साहित्य पुरस्कार'

•  राष्ट्रीय पुस्तक मेला, दिल्ली द्वारा 'सुभद्रा कुमारी चौहान पुरस्कार' (दो बार)

•  राष्ट्रीय साहित्य अकादमी नागपुर द्वारा 'भीष्म आर्य पुरस्कार'

•  भारतीय युवा संस्कार परिषद विदर्भ द्वारा विदर्भ गौरव पुरस्कार

• छत्तीसगढ़ राष्ट्र भाषा प्रचार समिति द्वारा श्री सृजन सम्मान

• महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी मुंबई द्वारा सर्व भारतीय भाषा सम्मेलन में महाराष्ट्र शासन द्वारा सम्मानित

• म.प्र. राष्ट्र भाषा समिति- भोपाल द्वारा सम्मान

•  म.प्र. लेखिका संघ- भोपाल द्वारा सम्मानित.

 

विदेश यात्रा श्रीलंका, इंग्लैंड, अमेरिका, चीन, यूरोप, मलेशिया, दक्षिण अफ्रिका, फ्रांस, दुबई, सिंगापुर, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया आदि.

 

रुचियां: अध्ययन, अध्यापन, यात्राएं, लेखन, समाज सेवा.

 

अन्य जानकारी: यूजीसी द्वारा प्रदत्त लघु शोध प्रकल्प भारतीय भाषाओं के परिप्रेक्ष्य में गुजराती हिन्दी अनुवाद: एक आकलन सम्पन्न, भारत सरकार द्वारा जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में आयोजित नवां विश्व हिन्दी साहित्य सम्मेलन एवं 11वां विश्व हिन्दी सम्मेलन, मॉरीशस प्रतिनिधित्व एवं आलेख प्रस्तुति, विभिन्न देशों में आयोजित 15 अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलनों में शोध आलेख प्रस्तुत.