ममता सिंह

Hot
-15%
श्रीमती

ममता सिंह

radiosakhi@gmail.com.

2023-11-30 07:29:12

233

जन्म दिनांक : 03 फरवरी, जन्म  स्थान: धुबरी (असम).

 

माता: श्रीमती उषा देवी सिंहपिता: श्री वासुदेव सिंह.

 

जीवन साथी: श्री यूनुस खान. संतान: पुत्र: 01.

 

शिक्षा: संस्कृत में परास्नातक.

 

व्यवसाय: विविध भारती सेवा मुंबई में उद्घोषिका.

 

करियर यात्रा: धुबरी असम में जन्म, बचपन से ही लिखने का रुझान, आकाशवाणी इलाहाबाद में नैमित्तिक उद्घोषक के रूप में कार्य, अनेक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आयोजनों में मंच संचालन, आकाशवाणी के नाटकों में प्रतिभाग, आकाशवाणी से अनेक कहानियों का प्रसारण, मुंबई आकर कुछ समय पत्रकारिता, जनसत्ता और नवभारत टाइम्स में लेखन, फिर सांध्य दैनिक निर्भय पथिक मुंबई में बतौर उप संपादक कार्य किया. आकाशवाणी मुंबई में नैमित्तिक उद्घोषिका, रेडियो सखी के नाम से लोकप्रिय.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

• म.प्र. हिन्दी साहित्य सम्मेलन का वागीश्वरी पुरस्कार (कहानी संग्रह 'राग मारवा' के लिए)

•  महाराष्ट्र राज्य साहित्य अकादमी का 'प्रेमचंद सम्मान'- (राग मारवा) के लिए

•  आकाशवाणी की सर्वश्रेष्ठ  उद्घोषिका का राष्ट्रीय पुरस्कार.

 

रुचियां:  शास्त्रीय और फिल्म संगीत में गहरी रुचि, भ्रमण, लेखन और पठन-पाठन

 

अन्य जानकारी: कहानियों का आडियो ब्लॉग 'कॉफी हाउस' का संचालन-जिसमें देश-विदेश की कहानीकारों की कहानियों का पाठ किया जाता है.