जन्म दिनांक: 1 अक्टूबर, जन्म स्थान: बीसलपुर, उप्र.
माता: श्रीमती शैलेन्द्र सक्सेना, पिता: श्री रमेश चंद्र जौहरी.
जीवन साथी: श्री अजय कृष्ण सक्सेना. संतान: पुत्र -02.
शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी).
व्यवसाय: निदेशक- सुपर फेमे ब्यूटी पेजेंट्स एंड इवेंट्स.
करियर यात्रा: करियर की शुरुआत वर्ष 1995 से मार्डन स्कूल बीसलपुर से हुई. वर्ष 2002 से 03 तक किड्स ज़ी स्कूल ग्वालियर, इसके बाद मॉन्टेसरी स्कूल भोपाल तथा वर्ष 2005 से 06 तक सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल में अध्यापन कार्य किया. वर्ष 2020 में सुपर फेमे ब्यूटी पेजेंट्स एवं इवेंट्स (जहां मिस एम.पी., मिसेज एम.पी., मिस टीन एम.पी. के साथ-साथ अन्य इवेंट्स आयोजित किये जाते हैं) नाम से स्वयं की इवेंट्स कंपनी स्थापित की.
उपलब्धियां/पुरस्कार
• मिसेज भोपाल (2015)
• नईदुनिया किचन क्वीन (2015)
• मिसेज मध्यप्रदेश (2017)
• मिसेज सेन्ट्रल इंडिया (2018)
• मिसेज इंडिया (2019-20)
रुचियां: संगीत, कुकिंग, कविता लेखन.
अन्य जानकारी: समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर पशु-पक्षियों की सुरक्षा और देखभाल के कार्य में संलग्न.