जन्म: 27 सितंबर, स्थान: झांसी.
माता: श्रीमती शोभना ओखदे, पिता: श्री पी.वी. ओखदे.
जीवन साथी: श्री विवेक सावरीकर. संतान: पुत्री -01.
शिक्षा: एम.ए. (अर्थशास्त्र) भोपाल वि.वि., एम.ए. (रूसी भाषा) सीआईईएफ़एल हैदराबाद, बी.एड. भोज वि.वि., भोपाल, बी.एड. (रशिया) पुश्किन इंस्टिट्यूट, मॉस्को.
व्यवसाय: शिक्षिका (कार्मल कान्वेंट स्कूल, गोविंदपुरा, भोपाल).
करियर यात्रा: 1986-87 में मॉस्को से रूसी भाषा में डिप्लोमा, साथ ही एक वर्ष तक तत्कालीन सोवियत रूस में रूसी अनुवादक के रूप में कार्य करने का अनुभव. 1991 में रूसी भाषा में एम.ए. व तब से अब तक इस भाषा (रूसी) का भी अध्यापन कार्य. एक निजी कम्पनी में सहायक लेखा के रूप में तीन वर्ष (1987-90) तथा दो वर्ष (1991-1993) जनगणना अधिकारी के रूप में कार्य किया. 1999 से अब तक कार्मल कान्वेंट बीएचईएल स्कूल में शिक्षिका. माध्यमिक शिक्षा मंडल व अन्य शैक्षणिक केन्द्रों के लिये रूसी भाषा के प्रश्न-पत्र तैयार करने का कार्य. 17 वर्ष की आयु से मराठी शौकिया रंगमंच से अभिनय की शुरुआत. मुख्यधारा के हिंदी व मराठी रंगमंच व दूरदर्शन में अभिनय का क्रम 1990 से अब तक जारी. प्रमुख रंग निर्देशक स्व.सुधा पाटणकर, स्व.विभा मिश्र, श्री जयंत देशमुख, श्री सच्चिदानंद जोशी, श्री लोकेंद्र त्रिवेदी, श्री नज़ीर क़ुरैशी आदि के साथ लगातार काम करने व सीखने का अवसर प्राप्त हुआ.
उपलब्धियां/पुरस्कार
• 1986 -1987 में रूसी भाषा में उच्च शिक्षा हेतु भारत सरकार की स्कॉलरशिप
• 1987 में रूसी भाषा के अध्यापन हेतु मैरिट प्रमाण-पत्र (पुश्किन इंस्टिट्यूट, मॉस्को से)
• 1997 में हिंदी रंगमंच के लिये इफ्तेखार अकादमी द्वारा उत्कृष्ट अभिनेत्री सम्मान
• 1998 में नाटक 'पुरुष' हेतु वृहन महाराष्ट्र मंडल, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार
• 2010 में सतत उत्कृष्ट मंच हेतु इफ्तेखार अकादमी, भोपाल द्वारा जीवन गौरव सम्मान.
विदेश यात्रा: रशिया.
रुचियां: ड्रामा (नाटक), संगीत (गाना), कुकिंग, पर्यटन.
अन्य जानकारी: फिल्म 'आरक्षण' (अमिताभ बच्चन के साथ) एवं 'वाह ताज' में अभिनय, बच्चों के लिए अनेक लघु नाटिकाओं का लेखन व निर्देशन.