डॉ. नीना खरे

Hot
-15%
डॉ.

डॉ. नीना खरे

ई-मेल: Dr.Nkhare@gmail.com.

2024-02-24 10:13:04

175

जन्म दिनांक: 22 नवम्बर, जन्म स्थान: पन्ना (म.प्र.).

 

माता: श्रीमती आशा खरे, पिता: श्री राजेन्द्र कुमार खरे.

 

जीवन साथी: डॉ. जितेन्द्र श्रीवास्तव. संतान: पुत्र -01, पुत्री -01.

 

शिक्षा: एम.ए., पी.एच.डी. (चित्रकला).

 

व्यवसाय: स्वतंत्र चित्रकार एवं अतिथि विद्वान (श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच).  

 

करियर यात्रा: सन् 1991 में चित्रकला में स्नातकोत्तर करने के पश्चात इसी वर्ष विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की UGC-NET JRF परीक्षा उत्तीर्ण की तथा पी.एच.डी. हेतु जूनियर एवं सीनियर रिसर्च फैलोशिप प्राप्त की. साथ ही स्वतंत्र चित्रकार कलाकार के रूप में भी निरंतर सृजनरत रहीं. सन् 2002 में अलग-अलग शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि विद्वान (Guest Lecturer) के रूप में सेवाएं दीं. वर्तमान में श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में कार्यरत हैं.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

• अनेक अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय कला प्रदर्शनियों एवं कला शिविरों में भागीदारी

संग्रह 

• सांची बौद्ध वि.वि., राजा मानसिंह तोमर कला संगीत विवि., आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर, शासकीय ललित कला संस्थान, ग्वालियर व अनेक निजी संग्रहों में चित्र संग्रहित.

सम्मान 

•  मध्यप्रदेश हस्तशिल्प विकास निगम द्वारा बेस्ट डिजाइनर अवार्ड

•  जिला महिला बाल विकास विभाग, ग्वालियर द्वारा श्रेष्ठ कलाकार सम्मान

• ग्वालियर विकास समिति द्वारा श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

 

रुचियां: संगीत सुनना, बागवानी.