पुष्पा बेरी

Hot
-15%
पुष्पा

पुष्पा बेरी

berry.pushpa@gmail.com

2024-02-26 05:37:01

196

जन्म स्थान: 10 अगस्त, स्थान: मोगा (पंजाब).

 

माता: स्व. श्रीमती लीलावती सूद, पिता: स्व. दौलतराम सूद.

 

जीवन साथी: स्व.श्री सत्यपाल बेरी. संतान: पुत्र-02.

 

शिक्षा: इंटरमीडियेट.

 

व्यवसाय: संचालिका-श्री महिला गृह उद्योग, लिज्जत पापड़ जबलपुर.

 

करियर यात्रा: शैक्षणिक शिक्षा प्राप्त करते समय से ही उनकी रुचि समाज सेवा की ओर थी वे सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रुचि रखती थीं, वे बाल-संघ की सदस्य रहीं. हिन्दी मिलाप, दैनिक समाचार में उनके लेख नियमित प्रकाशित होते थे. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा संचालित 'देश सेवक' संस्था की सक्रिय सदस्या रहीं, बचपन में फायर आर्म रायफल का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। सन् 1952 में विवाह के बाद जबलपुर आ गईं। सन् 1952 से 74 तक घर से ही समाज कार्य करती रहीं, 5-10 महिलाओं को एकत्रित कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराती रहीं. 1974 उन्होंने श्री महिला गृह उद्योग लिज्जत पापड़ मुंबई की शाखा जबलपुर की संचालिका का पद संभाल लिया और उसे आज नये आयाम तक पहुंचा दिया. जहां आज 3500 परिवार प्रत्यक्ष रूप से जबलपुर संस्था में उनके सानिध्य में जुड़े हैं. श्री महिला गृह उद्योग, लिज्जत पापड़ का सालाना टर्न ओवर लगभग 45 करोड़ है.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

• म.प्र. के राज्यपाल द्वारा 1992 में समाज सेवी सम्मान

• 2001 में नगर निगम जबलपुर द्वारा स्वर्ण जयंती समाज सेवी सम्मान

• ओजस्विनी शीर्ष अलंकरण सम्मान (भोपाल

2009 में नई दुनिया द्वारा समाज सेवा रत्न पुरस्कार

• जबलपुर चेम्बर ऑफ कामर्स इंडस्ट्री द्वारा 'बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड' (श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा)

• रामायण ट्रस्ट श्रीधाम अयोध्या द्वारा श्रीराम किंकर सम्मान

• 2018 में इंडिया टुडे द्वारा भोपाल वुमेन इंटरप्रेन्योर सम्मान

• इंटरप्रेन्योर एंड एक्सीलेंस अवार्ड जबलपुर 2019

• लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड आदि पुरस्कार मिले हैं

• मध्यप्रदेश एकता समिति की सदस्य भी है.

 

विदेश यात्रा: हांगकांग, सिंगापुर, बैंकॉक, मलेशिया, अमेरिका, पेरिस, साउदी अरब/दुबई एवं इटली आदि.

 

रुचियां: सोशल कार्य एवं गरीब महिलाओं को आर्थिक उत्थान के कार्य करना.

 

अन्य जानकारी: 1974 से जून 2020 तक वर्तमान में 86 वर्ष की आयु में भी नई-नई योजनाओं के बारे सोचना और उनका क्रियान्वयन.