जन्म दिनांक: 15 अप्रैल, जन्म स्थान: विदिशा.
माता: स्व. श्रीमती पार्वती किरार, पिता: श्री शंकर सिंह किरार
जीवन साथी: स्व. श्री अमृतलाल किरार.
शिक्षा: एम.ए. व्यवसाय: कृषि.
करियर यात्रा: एस.एस. जैन कॉलेज विदिशा से सन 2011 बी.ए. और 2014 में राजनीति शास्त्र से एम.ए. किया. पढ़ाई के साथ-साथ समाज सेवा और राजनीति में भी सक्रिय रहीं. 1995 से 1999 तक महामंत्री-शहर कांग्रेस कमेटी, 1999 से 2003 तक शहर अध्यक्ष- महिला कांग्रेस, 2003 से 2006 तक प्रवक्ता एवं महामंत्री- जिला महिला कांग्रेस, 2008 से 2011 तक उपाध्यक्ष- म.प्र. महिला कांग्रेस, 2015 से वर्तमान तक अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस, सन 2015 से 2019 तक प्रदेश अध्यक्ष किरार धाकड़ युवा महासंघ, 2009 से 2017 तक अखिल भारतीय किरार धाकड़ क्षत्रिय समाज की सचिव रहीं. 2018 से वर्तमान तक अखिल भारतीय किरार धाकड़ क्षत्रिय समाज में कार्य समिति सदस्य. प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहते हुए समाज के निचले तबके के लोगों के जीवन सुधार लाने एवं लोगों को जागरुक कर उनके उत्थान के लिए सतत प्रयासरत.
उपलब्धियां/सम्मान
• पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए अनेक मंचों/संस्थाओं एवं महिला बाल विकास द्वारा कई बार सम्मानित.
• म.प्र. महिला कांग्रेस द्वारा स्वयंसिद्धा पुरस्कार से सम्मानित.
• समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश के अनेक जिलों में कई बार सम्मानित.
रुचियां: किताबें पढऩा, समाजसेवा.
अन्य जानकारी: 2002 से 2007 तक म.प्र. शासन की जिले की महिला उत्पीड़न निवारण बोर्ड की सदस्य, म.प्र. शासन की किसान परिषद की सदस्य तथा भारत सरकार की दूरसंचार सलाहकार बोर्ड की सदस्य (2 बार)