प्रार्थना मिश्रा

Hot
-15%
प्रार्थना

प्रार्थना मिश्रा

prarthana3@gmail.com

2023-11-21 10:42:50

229

जन्म दिनांक: 1 जनवरी, जन्म स्थान: कानपुर.

 

माता: स्व. गीता मिश्रा, पिता: श्री लालकृष्ण मिश्रा.

 

जीवन साथी: श्री सत्य प्रकाश आर्य. संतान: पुत्र-01 पुत्री-01.

 

शिक्षा: एल.एल.बी.,

 

व्यवसाय: सामाजिक कार्य.

 

करियर यात्रा: शिक्षा दीक्षा कानपुर शहर में हुई. 17 वर्ष की उम्र से महिला अधिकारों पर काम करना शुरू किया. 1997 में मध्य प्रदेश आकर जेंडर कंसल्टेंट्स के रूप में मध्यप्रदेश की अलग अलग संस्थाओं को अपनी सेवाएं दीं. संगिनी नामक संस्था की स्थापना कर लैंगिक हिंसा आधारित मुद्दों के साथ ही महिला सशक्तिकरण का कार्य करना शुरू किया. वर्तमान में संगिनी संस्था के माध्यम से महिला मुद्दों पर अध्ययन, पब्लिकेशन, जागरूकता, कार्यक्रम, हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता, विभिन्न प्रकार के सामाजिक अभियान तथा कौशल विकास कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रही हैं.

 

उपलब्धियां/सम्मान

• स्त्री-शक्ति पुरस्कार

 

विदेश यात्रा: पाकिस्तान, साउथ कोरिया, श्रीलंका, बेल्जियम, बैकांक.

 

रुचियां: नेटवर्किंग, केम्पेनिंग, ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ जुड़ाव. 

 

अन्य जानकारी: घरेलू कामगार महिलाओं के लिए काम करना शुरू किया. महिलाओं को रोजगार और कौशल के अवसर दिए जा रहे हैं. आज अनेक महिलाएं अपने छोटे-छोटे व्यापार कर रही हैं. हिंसा से पीड़ित महिलाओं का एक समूह भी बनाया गया है जहां पर वे सभी अपने अनुभव चुनौतियों सफलताओं का आदान-प्रदान एक मंच पर करती हैं, ताकि वे एक दूसरे का संबल बन सके.