प्रेरणा दाभाड़े 

Hot
-15%
प्रेरणा

प्रेरणा दाभाड़े 

swastikmahila@gmail.com.

2024-02-26 05:27:58

232

जन्म दिनांक: 28 जनवरी, जन्म स्थान: भोपाल.

 

माता: श्रीमती कुमुदनी खरनाल, पिता: श्री कमल खरनाल.

 

जीवन साथी: श्री पवन दाभाड़े. संतान: पुत्र-01, पुत्री-01.

 

शिक्षा: बीएससी., एमए., कम्प्यूटर डिप्लोमा फैशन डिजाइनर.

 

व्यवसाय: अध्यक्ष- स्वास्तिक महिला उद्योग सहकारी समिति मर्या. (समिति) एनजीओ.

 

करियर यात्रा: वस्त्र छपाई में रुचि के चलते भैरवगढ़ के श्री रहीम गुट्टी जी से बंधेज बटिक ब्लॉक के कार्य का प्रशिक्षण लेकर वर्ष 1990 में उज्जैन में स्वास्तिक महिला उद्योग सहकारी समिति मर्या, का गठन किया. वर्तमान में अध्यक्ष के रूप में कार्य जारी.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

• महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद देश-विदेश में प्रदर्शनियों के माध्यम से विक्रय, 3 हजार से अधिक महिलाओं को शासकीय योजनाओं में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया.

सम्मान

• विशिष्ट चेतना अवार्ड, (2007)

• अपेक्स बैंक द्वारा डेवलपमेंट ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर एंड सोशल वर्क (2011)

• नारी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सक्सेसफुल आन्त्रेप्रेन्योर एंड सोशल वर्क (2011), Laudable Efforts & invaluable contribution towards promoting women entrepreneurship

• पत्रिका द्वारा सक्सेसफुल  आन्त्रेप्रेन्योर (2016, 2019)

• पत्रिका और लघु उद्योग भारती द्वारा सोशल वर्क अवार्ड (2022) सहित स्थानीय स्तर पर अनेक सम्मान तथा पुरस्कार प्राप्त

 

विदेश यात्रा: दुबई, मैक्सिको, बारी इटली, जोहान्सबर्ग.

 

रुचियां: महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना, समाज सेवा के क्षेत्र में महिलाओं के लिए कार्य करना.

 

अन्य जानकारी: यह समिति महिला सशक्तिकरण के लिए काम करती है. जहाँ महिलाओं को शिक्षा के साथ साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाता है. स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाई गई हस्तशिल्प वस्तुओं के लिए क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर बाजार उपलब्ध कराना, उन्हें ऑर्डर देना, प्रदर्शनी आयोजित करना. ग्रामीण महिलाओं के बेहतर जीवन के लिए उन्हें अवसर पैदा करना, लोगों में जागरूकता पैदा करना. समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, नशाखोरी, बाल विवाह, दहेज आदि के विरुद्ध कार्यक्रम आयोजित करना तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना.