प्रीति गुप्ता 

Hot
-15%
प्रीति

प्रीति गुप्ता 

Preetigupta17399@gamil.com

2024-02-26 05:27:11

151

जन्म दिनांक : 5 मार्च, जन्म स्थान: ब्यौहारी (रीवा).

 

माता: श्रीमती चंदा बाई गुप्ता, पिता: श्री सुरेश चन्द.

 

जीवन साथी: श्री रीतेश. संतान: पुत्र -01, पुत्री -01.

 

शिक्षा: एम.ए. समाज शास्त्र एवं अंग्रेजी साहित्य. व्यवसाय: अध्यक्ष -उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन/सामाजिक कार्यकर्ता.

 

करियर यात्रा: जायंट्स ग्रुप जबलपुर  के साथ समाज सेवा का कार्य प्रारंभ किया. वर्ष 1992 में उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन की स्थापना कर अध्यक्ष के रूप में समाज सेवा के कार्यों में संलग्न.

 

उपलब्धियां/सम्मान

• जायंट्स इंटरनेशनल द्वारा उत्कृष्ट समाज सेविका पुरस्कार

• उत्कृष्ट अध्यक्ष तथा उत्कृष्ट प्रबंधन पुरस्कार.

• कोरोना कॉल में 'उड़ान' द्वारा किए गए कार्यों के लिए जिलाधीश भरत यादव एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार के हाथों सम्मानित

• कोरोना योद्धा सम्मान

• आज तक चैनल के एक कार्यक्रम में 'उड़ान' द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा सम्मानित

•  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिवरंजनी (कला, सृजन, अभिव्यक्ति) द्वारा शक्ति रत्न अलंकरण.

 

विदेश यात्रा: नेपाल.

रुचियां: गायन, संगीत, ड्रेस मेकिंग, चित्रकारी.

 

अन्य जानकारी: 'उड़ान' द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पौधरोपण, निर्धन कन्याओं का विवाह, महिला सशक्तिकरण, रक्तदान जागरूकता अभियान, सेल्फ डिफेंस के लाभ, जरूरतमंद बच्चों की फीस में मदद करना आदि कार्य किए जाते हैं. 15 जून 2021 को रेलवे के 100 से अधिक कुलियों एवं सफाई कर्मियों को एक माह का राशन प्रदान किया गया. जिला प्रशासन के साथ वैक्सीनेशन महा अभियान में सक्रिय भागीदारी. कोरोना काल में विपरीत परिस्थिति में रात दिन काम और सहयोग करने वाले शहर के कुछ पत्रकारों और समाजसेवियों का सम्मान. गुरु नानक जयंती पर सौ से अधिक रिक्शा वालों को जरकिन का वितरण. सुख सागर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जिसमें रोगियों का उपचार तथा ऑपरेशन निशुल्क हुआ. 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस के दिन एनआरसी कटंगी में बच्चों को कुर्सियां भेंट की गई. विश्व कैंसर दिवस पर शेल्बी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम. रेडक्रॉस द्वारा संचालित वृद्धाश्रम सह कुष्ठाश्रम में फल आदि का वितरण कर वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों की जानकारी दी गयी. उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन ऐसे बुजुर्गों को निशुल्क विधिक सहायता देता है.