प्रीति अग्रवाल

Hot
-15%
प्रीति

प्रीति अग्रवाल

pritiagarwal1410@gmail.com 

2024-02-26 05:23:08

152

जन्म दिनांक: 14 अक्टूबर, जन्म स्थान: झांसी (उप्र.).

 

माता: श्रीमती शकुंतला देवी, पिता: श्री भगवान दास गुप्ता.

 

जीवन साथी: श्री सुशील अग्रवाल. संतान:  पुत्र -01, पुत्री -01.

 

शिक्षा: बी.एड. (1989), एम.ए. (अर्थशास्त्र 1991).

 

व्यवसाय: स्वतंत्र कलाकार (चित्रकार).

 

करियर यात्रा: वर्ष 1990 से 92 तक लॉडस स्कूल झांसी में शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं.  इसके बाद चित्रकला के क्षेत्र में सक्रिय.

 

उपलब्धियां/सम्मान

प्रदर्शनियां 

• वर्ष 2013 में गौहर महल में दो बार प्रदर्शनी, 2015 से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय समूह प्रदर्शनियों में शिरकत. ज्ञानोदय  भगवान बुद्ध- नागपुर (2015), आनंदा-रविंद्र भवन भोपाल (2015), चित रूपा-भारत भवन भोपाल (2016), एक्सप्रेशन: भारत भवन, भोपाल (2016), आनंदा-2 भोपाल (2016), इनफिनिटी नेशनल आर्ट एक्जीबिशन,- इंदौर (2016), स्पर्श- ऑन मदर्स डे (2017) आर्ट मेस्ट्रो अवार्ड कोचीन (2017), बुंदेलखंड आर्ट एक्जीबिशन झांसी (2018), आर्ट मार्ट –खजुराहो (2018), गोवा एक्सपो इन गोवा कला अकादमी (2018), एआईएफएसी गैलरी- देहली- (2018), बालासोर (ओडिशा), कोच्चि, कोलकाता, उज्जैन सहित अनेक स्थानों पर चित्रकला प्रदर्शित.

• अनेक  कला  कार्यशालाओं में प्रतिभागिता . दिल्ली में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में प्रतिभागिता, अनेक ऑनलाइन समूह प्रदर्शनियां तथा एक एकल ऑनलाइन प्रदर्शनी.

 

सम्मान

•  मिस इंडिया आर्टिस्ट ऑफ द ईयर (2018)

•  बुंदेलखंड आर्ट्स सोसाइटी द्वारा वुमन अचीवर अवार्ड 2021

•  अयोध्या महोत्सव द्वारा कलारंग सम्मान 2021

•  रेड आर्ट द्वारा इंफिनिटी युनिक्य  अवार्ड

• इंफिनिटी डी आर्ट-रेड आर्ट 2016 द्वारा प्रस्तुत एक गोल्ड मेडल

• राइस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदत्त.

 

रुचियां: पेंटिंग व कलात्मक कार्यों में रुचि.

 

अन्य जानकारी: कोविड  काल में ऑनलाइन और ऑफलाइन 50 से अधिक प्रदर्शनियों में भागीदारी.