जन्म दिनांक: 20 सितम्बर 1975, जन्म स्थान: टिमरनी.
माता: श्रीमती कमलेश सक्सेना, पिता: श्री कृष्ण स्वरूप सक्सेना.
जीवन साथी: श्री दिनेश सक्सेना. संतान: पुत्री -01.
शिक्षा: एम.ए., पी.जी. डिप्लोमा.
व्यवसाय: पुरातत्वविद/संस्थापक- धरोहर.
करियर यात्रा: सन 1996 में 'पुरातत्व शास्त्र' विषय में एम.ए. करने के बाद वर्ष 1999 में इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली से 'विरासत संरक्षण एवं प्रबंधन' विषय में पी.जी. डिप्लोमा किया. वर्ष 2001 से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में संरक्षक-सलाहकार के पद पर नियुक्त, 2001 से 2009 तक इंटेक में भी कार्य किया. इसके बाद सन 2001 में 'धरोहर' नामक एनजीओ की स्थापना की. धरोहर के माध्यम से विरासत संरक्षण के लिए अनेक प्रदेशों के स्मारकों का संरक्षण किया, विरासतों के संरक्षण के लिए लगभग पांच सौ से अधिक जन जागरूकता कार्यक्रम नि:शुल्क आयोजित किए.
उपलब्धियां/सम्मान
• माय एफ एम का जियो दिल से अवार्ड
• दूरदर्शन भोपाल द्वारा महिला दिवस पर सशक्त महिला अवार्ड सहित अनेक सम्मान व पुरस्कार प्राप्त.
विदेश यात्रा: वर्ष 2016 में यूरोप के संग्रहालयों के अध्ययन के लिए इंग्लैंड सरकार द्वारा दी गयी फेलोशिप के माध्यम से यूरोप यात्रा.
रुचियां: पढ़ना और घूमना.