डॉ. पांखुरी वक़्त जोशी 

Hot
-15%
डॉ. पांखुरी

डॉ. पांखुरी वक़्त जोशी 

pankhuriwaqtjoshi@gmail.com

2024-02-24 10:39:49

218

जन्म दिनांक: 21 मई, जन्म स्थान: उज्जैन.

 

माता: श्रीमती राज़ी वक़्त, पिता: श्री अशोक वक़्त.

 

जीवन साथी: श्री नितिन जोशी. संतान: पुत्र -01, पुत्री -01.

 

शिक्षा: एम.ए. (संस्कृत साहित्य- विक्रम वि.वि. उज्जैन), पी.एचडी. (महाभारतोक्त गीताओं का दार्शनिक अनुशीलन).

 

व्यवसाय: संस्थापक/निदेशक- जोशी आई.ए.एस. संस्थान, पत्रकारिता, लेखन.

 

करियर यात्रा: वर्ष  2010 से 2012 तक महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन में प्राध्यापक, इसके बाद पाणिनि विवि. अध्यापन एवं पी.आर.ओ. का कार्यभार संभाला. वर्ष 2016 में जोशी आईएएस संस्थान के स्थापना के साथ ही निदेशक के रूप में कार्य जारी. अनेक संगोष्ठियों में शोध पत्र प्रस्तुत, कवि सम्मेलन और मुशायरों में रचना पाठ, आकाशवाणी से अनेक वार्ताओं और कविताओं का प्रसारण, अनेक नाटकों में अभिनय, अखिल भारतीय कालिदास समारोह सहित अनेक प्रतिष्ठित कार्यक्रमों का संचालन.

 

सम्मान- स्थानीय संस्थाओं द्वारा अनेक बार सम्मानित.

 

रुचियां: पढ़ना, पढ़ाना.

 

अन्य जानकारी: कवयित्री, कहानीकार और कहानी वाचक. आस्था समाज रचना सेवा अनुसंधान संस्थान और नीरजा नारी चेतना संस्थान की अध्यक्ष, कार्यकारी संपादक -साप्ताहिक विक्रांत भैरव दर्शन. युवा चेतना व्याख्यान माला, युवा मार्गदर्शन शिविर तथा गरीब विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण आदि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन.