जन्म दिनांक: 29 दिसंबर, जन्म स्थान: इंदौर.
माता: स्व. श्रीमती विमला देवी, पिता: श्री स्व. एम. एल. सेलोत.
जीवन साथी: श्री आर.के. जैन. शिक्षा: एम.ए. (समाजशास्त्र).
व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन.
करियर यात्रा: 1981 में पहली रचना नई दुनिया में प्रकाशित, 1986 से लगातार लेखन कार्य जारी.
उपलब्धियां/सम्मान
राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में लेख, लघुकथा, कविता, कहानियां, पुस्तक, समीक्षा प्रकाशित. संयुक्त रूप से कविता व लघुकथा पुस्तक तथा स्मारिका का संपादन. विभिन्न साहित्यिक व सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी व मंच संचालन. कुछ लघुकथाओं का मराठी, अवधि व बनारसी भाषा में अनुवाद, कारवाँ काव्य संग्रह का संपादन. दूरदर्शन व आकाशवाणी से वार्ताओं का प्रसारण. 1986 से साक्षरता मिशन से जुड़ी व नव साक्षरों के लिए लेखन कार्य तथा म.प्र. राज्य संसाधन केन्द्र इंदौर से नवसाक्षरों के लिए चार पुस्तकों का प्रकाशन. अब तक लगभग 6 सौ रचनाओं का प्रकाशन.
सम्मान
• साहित्यिक संवर्द्धन पुरस्कार
• ओसवाल साजना साथ महिला गौरव सम्मान
• डॉ. एस.एन. तिवारी स्मृति साहित्य सम्मान
• भाषा सारथी सम्मान, सकल श्वेताम्बर जैन समाज उज्जैन द्वारा सम्मान.
विदेश यात्रा: इंडोनेशिया.
रुचियां: पढ़ना-लिखना व जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को कागज़ पर उतारना, अपनों के साथ समय बिताना, घूमना, संगीत सुनना.
अन्य जानकारी: अध्यक्ष: अखिल भारतीय महिला साहित्य समागम, संस्थापक अध्यक्ष- वामा साहित्य मंच इन्दौर, कृत्या इंटरनेशनल पोएट्री फेस्टिवल में चयन व भागीदारी, इंदौर लेखिका संघ सचिव के रूप में साहित्यिक व रचनात्मक गतिविधियों, आयोजनों का सफल संचालन, अखिल भारतीय महिला साहित्य समागम का पिछले दो वर्षों से अध्यक्ष के रूप में सफल आयोजन, प्रोफेशनल ब्यूटी कोर्स में पारंगत, विभिन्न साहित्यिक, सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा बतौर अतिथि व निर्णायक के रूप में आमंत्रण.