जन्म दिनांक : 24 जून, जन्म स्थान: देवास.
माता: श्रीमती कुमुदिनी मुजुमदार, पिता: श्री कृष्णराव मुजुमदार.
जीवन साथी: श्री सुधीर पोहनकर. संतान: पुत्र -01.
शिक्षा: चित्रकला (विशेष प्रशिक्षण-ललित कला संस्थान, बड़ौदा, गुजरात), एम.ए. (चित्रकला) विक्रम वि.वि. उज्जैन.
व्यवसाय: स्वतंत्र कलाकार.
करियर यात्रा: वर्ष 1982 से वर्ष 1984 तक चाम राजेंद्र अकादमी ऑफ विजुअल, मैसूर में प्रोफेसर (चित्रकला), वर्ष 1996 से वर्ष 1998 तक सेंट फ्रांसिस आर्ट और डिजाइन वास्तुकला मुंबई में (कला, इतिहास, ग्राफिक्स) अध्यापन. वर्तमान में स्वतंत्र रूप से चित्रकला कार्य जारी.
उपलब्धियां/सम्मान :
• चौथा संसार इंदौर के दैनिक अखबार में लेख तथा धर्मयुग में रेखांकन प्रकाशित
• चौथा संसार दैनिक के वार्षिक मुखपृष्ठ का चित्रांकन (जिसका अटल बिहारी वाजपेयी जी ने विमोचन किया था)
• साप्ताहिक हिंदुस्तान में कविता प्रकाशित
• सात महिला कलाकारों में दिग्विजय सिंह तथा श्रीमती फ़खरुद्दीन अली अहमद द्वारा सम्मानित
• ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न-हाइवे गैलरी में चित्र प्रदर्शित.
विदेश यात्रा: ऑस्ट्रेलिया और मॉरीशस.
रुचियां: दर्जेदार संगीत सुनना, कविताएं पढ़ना और लिखना, हिंदी साहित्य विशेष रुचि, विशिष्ट व्यक्तियों की जीवनी पढऩा.
अन्य जानकारी: प्रारंभिक कला शिक्षा इंदौर में मिर्ज़ा इस्माईल बेग और गुरु श्री विष्णु चिंचालकर से प्राप्त की. बड़ौदा में रहकर प्रसिद्ध चित्रकार गुलाम मोहम्मद शेख,और के.जी. सुब्रमण्यम से भी समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त करती रहीं. चित्रकला के साथ-साथ हिंदी कविता लेखन.