रंजना द्विवेदी

Hot
-15%
रंजना

रंजना द्विवेदी

ranjanadwivedichcjawa@gmail.com

2024-02-26 06:19:01

218

जन्म दिनांक : 10 मई , जन्म स्थान: डभौरा (रीवा).

 

माता: श्रीमती रामायण देवीपिता: श्री देवेन्द्र कुमार.   

 

जीवन साथी: श्री संजय कुमार द्विवेदी. संतान: पुत्र-02.

 

शिक्षा: बी.ए., पीजीडीसीए. व्यवसाय: आशा कार्यकर्ता

 

करियर यात्रा: कन्या उच्चतर मा. वि. त्योंथर से 12वीं की पढ़ाई के बाद विवाह हो गया. आगे की शिक्षा शादी के बाद जारी रही. बी.ए. विद्या सागर कॉलेज जवा से एवं आइसेक्ट  यूनिवर्सिटी म.प्र. से पीजीडीसीए करने के बाद मार्च 2011 से आशा कार्यकर्ता (गुरगुदा गाँव) के पद पर कार्यरत.

 

उपलब्धियां/सम्मान

• अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय संस्था नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR.ORG)  द्वारा (कोरोना वारियर्स) विश्व की 19 में से पहली तीन प्रभावशाली महिलाओं में नाम शामिल (रंजना भारत की ओर से अकेली प्रतिनिधि, जिन्हें डाक्यूमेंट्री में दिखाया गया)

•  'नारी शक्ति को प्रणाम' अवार्ड.

 

रुचियां: धार्मिक पुस्तकें पढऩा, चित्रकला.

 

अन्य जानकारी:  गांव की आशा कार्यकर्ता होने के नाते, लिंग भेदभाव जैसी कुरीतियों एवं मातृ मृत्यु ओर शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रयासरत, कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से इन्होंने खुद पोस्टर्स तैयार किए, साथ ही इन को ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म्स पर भी किया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर सकें.