जन्म दिनांक: 15 अक्टूबर, जन्म स्थान: खंडवा (म.प्र.).
माता: श्रीमती चंद्रकांता तिवारी, पिता: श्री राम कृष्ण तिवारी.
जीवन साथी: ओम प्रकाश पांडे. संतान: पुत्र -01, पुत्री -01.
शिक्षा: बी.एच.एस.सी., बी.एड.
व्यवसाय: लेखिका, साहित्यकार, विचारक और चिंतक.
करियर यात्रा: वर्ष 2018 से कविताएं, लघु कथा तथा कहानियां लिखना शुरु किया. गृह शोभा, गृहलक्ष्मी पत्रिका सहित देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र-पत्रिकाओं में 400 से अधिक कविताएं, लघु कथाएं तथा कहानियां प्रकाशित.
उपलब्धियां/सम्मान
प्रकाशन
• एकल काव्य संग्रह ‘दर्पण एक उड़ान कविता की’ तथा 10 से अधिक सांझा काव्य संग्रह प्रकाशित.
• एकल काव्य संग्रह ‘प्रतिबिम्ब समाज का’ तथा एक कहानी संग्रह शीघ्र प्रकाश्य.
सम्मान
• सूर्यकांत त्रिपाठी निराला साहित्य सम्मान -2018
• अंकुर साहित्य रत्न
• काव्य सागर सम्मान तथा डिवाइन फेथ फैलोशिप सोसाइटी द्वारा साहित्य योद्धा सम्मान
• स्टोरी मिरर द्वारा आयोजित 52 वीक्स एडिशन -2 की विजेता तथा स्टोरी मिरर द्वारा लिटरेरी ब्रिगेडियर सम्मान.
विदेश यात्रा: अमेरिका (2 बार).
रुचियां: लेखन, बागवानी और कुकिंग.
अन्य जानकारी: उनकी रचनाएं मुख्यतः पारिवारिक संबंधों, नारी, देश भक्ति तथा सामाजिक घटनाओं पर केंद्रित रहती हैं.