डॉ. रेनू श्रीवास्तव

Hot
-15%
डॉ.

डॉ. रेनू श्रीवास्तव

renushrivastava72@gmail.com

2023-11-09 03:52:50

162

जन्म: 9 मई, स्थान: भोपाल. माता: डॉ. उषा श्रीवास्तव, पिता: स्व. श्री ओ.पी. श्रीवास्तव. जीवन साथी: श्री अभिषेक खरे. शिक्षा: पीएचडी. (अंग्रेजी साहित्य -1998). व्यवसाय: अध्यापन (अंग्रेजी भाषा और कम्युनिकेशन स्किल). करियर यात्रा: 23 से अधिक वर्षों का अध्यापन अनुभव वर्ष 1998 से कैट, मैट, जीआरई, टीओईएफएल आदि प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को अध्यापन के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को अंग्रेज़ी भाषा और कम्युनिकेशन स्किल का अध्यापन. वर्ष 2008 से वर्तमान में विभाग प्रमुख-मानविकी (Humanities Department) एलएनसीटी.

 

उपलब्धियां/सम्मान

प्रकाशन

•  वर्ष 2004 में सरोजिनी नायडू की कविता में जीवन और समाज (यह पुस्तक डॉ. रेनू की पीएच.डी. थीसिस पर आधारित है)

•  सहलेखन -‘द आर्ट ऑफ कम्युनिकेशन’ वर्ष 2016 में प्रकाशित (पुस्तक का अनावरण एमपी के तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री दीपक जोशी द्वारा किया गया)

•  सह-लेखन - ‘एक्सीलेंस इज नथिंग बट गिविंग द बेस्ट’  5 जुलाई 2018 को प्रकाशित (पुस्तक का अनावरण माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा किया गया)

•  अब तक 9 राष्ट्रीय और 2 अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित.

सम्मान

•  राष्ट्रीय मीडिया समूह राज एक्सप्रेस, भोपाल द्वारा महिला उत्कृष्टता पुरस्कार

•  राष्ट्रीय मीडिया समूह अग्निबाण द्वारा शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार

•  100 प्रतिशत परिणाम के लिए सिस्टर निवेदिता सोसायटी, भोपाल सृजन पुरस्कार

•  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), क्षेत्रीय केंद्र, भोपाल द्वारा महिला उत्कृष्टता पुरस्कार.

 

 

विदेश यात्रा: ऑस्ट्रेलिया, जापान, चीन, श्रीलंका और दुबई.

 

रुचियां: एंकरिंग करना, वाद-विवाद में भाग लेना, संगीत सुनना.

 

अन्य जानकारी: इन्फोसिस द्वारा आर.जी.पी.वी आयोजित में सॉफ्ट स्किल्स पर कार्यशाला में शिरकत, एलएनसीटी में आयोजित सॉफ्ट स्किल्स पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में एंकरिंग, संस्कार वैली स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में उपस्थित.