डॉ. रेणु पाण्डे

Hot
-15%
डॉ.

डॉ. रेणु पाण्डे

renupandey1122@gmail.com

2023-11-09 03:46:21

152

जन्म दिनांक : 11 सितम्बर, जन्म स्थान: जबलपुर.

 

माता: श्रीमती पदमा तिवारी, पिता: श्री ज्ञान किशोर तिवारी.

 

जीवन साथी: श्री अरुण कान्त पाण्डे. सन्तान: पुत्र -01, पुत्री -01.

 

शिक्षा: एम.ए.(चित्रकला/ कंठ संगीत), डिप्लोमा- कमर्शियल आर्ट-  आईजीडी (ग्रेड ‘ए’), मार्शल आर्ट (ब्लैक बेल्ट), पीएच.डी. (चित्रकला). 

 

व्यवसाय: कला प्रशिक्षक.

 

करियर यात्रा: नर्मदा नर्सरी में प्रशिक्षक के रूप में करियर यात्रा प्रारम्भ. इसके बाद सरस्वती शिक्षा मंदिर तथा केन्द्रीय विद्यालय में कला प्रशिक्षक के रूप में कार्य किया. वर्ष 2007 से वर्तमान समय तक संभागीय बाल विकास विभाग, जबलपुर में प्रशिक्षक (चित्रकला, हस्तकला एवं मूर्तिकला) के रूप में कार्यरत.

 

उपलब्धियां/सम्मान

• कालीदास अकादमी, उज्जैन द्वारा अखिल भारतीय राजशेखर सम्मान (2015)

• ब्रजभूमि फाउंडेशन मथुरा उ.प्र. द्वारा नारी शक्ति सम्मान

• गुंजन कला सदन जबलपुर द्वारा कला रत्न अलंकरण सम्मान

• कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान

• 14वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता राजनांदगांव दुर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान.

 

रुचियां: संगीत-गायन-वादन एवं नृत्य, साहित्य- कविता लेखन, अभिनय.

 

अन्य जानकारी: शारीरिक एवं मानसिक विकलांग बच्चों को कला प्रशिक्षण.