डॉ. राजश्री रावत ‘राज’

Hot
-15%
डॉ. राजश्री

डॉ. राजश्री रावत ‘राज’

ई-मेल: drrajshreerawat@gmail.com

2023-11-09 02:27:17

252

जन्म दिनांक: 16 जुलाई, जन्म स्थान: बिलासपुर. 

 

माता: श्रीमती स्व. श्रीमती उमा पटेरिया, पिता: श्री परमानंद पटेरिया.

 

जीवन साथी: स्व. श्री अरविंद कुमार रावत. संतान: पुत्र -02.

 

शिक्षा: बी.एस.सी., एम.ए. (मनोविज्ञान, हिंदी), डी.एच.एम.एस., बी. म्यूजिक (सितार), संगीताचार्य.

 

व्यवसाय: होम्योपैथिक चिकित्सक.

 

करियर यात्रा: 6 वर्षों तक हिंदी लेखिका संघ, मध्यप्रदेश, भोपाल की प्रांताध्यक्ष, हैनिमन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, स्वयं के क्लीनिक में होम्योपैथिक चिकित्सक, गरीबों एवं वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को नि:शुल्क चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक परामर्श. देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र-पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित, सह सम्पादक- 'स्वर्ण जयंती काव्य गरिमा', नारी चेतना के स्वर. 6 वर्षों तक सर्जना स्मारिका का संपादन, आकाशवाणी से काव्य गोष्ठी, वार्ताओं, एकल काव्य पाठ, महिला सभा, आदि कार्यक्रमों में नियमित प्रसारण, दूरदर्शन: निरंतर चार वर्षों तक सेहत कार्यक्रम का संचालन.

 

उपलब्धियां/सम्मान

प्रकाशन

 काव्य संग्रह-  1. ‘संवाद स्वयं से’ (2001), 2. ‘मेरे गीत’

आलेख संग्रह-  ‘आओ अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करें’

कहानी संग्रह- ‘एक बार फिर’ 2019  में प्रकाशित और रशिया में लोकार्पित

गजल संग्रह-  प्रकाशनाधीन.

 

सम्मान

• म.प्र. हिंदी लेखक संघ, नगर इकाई, भोपाल द्वारा ‘कविश्री’ सम्मान

• कला मंदिर भोपाल द्वारा उत्कृष्ट लेखन के लिए पुरस्कृत

• महाराष्ट्र दलित साहित्य अकादमी, भुसावल द्वारा ‘सुलोचनी लेखिका’ सम्मान

•  साहित्यकार अभिनन्दन समिति, मथुरा द्वारा ‘महादेवी वर्मा’ सम्मान

•  पत्रकार विकास मंच, जबलपुर द्वारा ‘विशम्भर दयाल अग्रवाल स्मृति सम्मान’

•  सुरभि साहित्य संस्कृति अकादमी, खंडवा तथा अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन गाजियाबाद द्वारा ‘सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति सम्मान’ ‘रत्न श्री सम्मान’

• रोटरी क्लब भोपाल द्वारा ‘स्त्री शक्ति सम्मान’

•  राष्ट्रीय हिंदी अकादमी रूपाम्बरा द्वारा पोर्ट ब्लेयर एवं मनाली में सम्मानित

• ‘साहित्य शिरोमणि मानद उपाधि’ इलाहाबाद

•  साहित्य मंडल नाथद्वारा द्वारा 'हिंदी काव्य भूषण' उपाधि, 'अक्षर शिल्पी सम्मान' (2015)

•  दुष्यंत संग्रहालय द्वारा 'बाबूराव गुजरे सम्मान' (2017)

•  राष्ट्रभाषा प्रचार समिति और हिंदी भवन द्वारा 'वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान' (2018)

•  तुलसी साहित्य अकादमी द्वारा 'रत्नावली सम्मान' (2020) सहित अनेक सम्मान व पुरस्कार.

 

विदेश यात्रा: 26वें हिंदी समकालीन साहित्य सम्मेलन में मॉरीशस यात्रा, 27वें विश्व हिंदी समकालीन साहित्य सम्मेलन में लंदन में भागीदारी, 7वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सृजन गाथा डॉट काम के थाईलैंड सम्मेलन में भागीदारी एवं सम्मानित, विश्व मैत्री मंच के अंतर्राष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन भूटान में भागीदारी और सम्मानित, 2016 में विश्व साहित्य परिषद के अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन हंगरी में भागीदारी और सम्मानित, 2019 में विश्व साहित्य परिषद के अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन मॉस्को में भागीदारी और सम्मानित.

 

रुचियां: संगीत, ड्राइंग, पेंटिंग, समाज सेवा.

 

अन्य जानकारी: आजीवन सदस्य- हिंदी लेखिका संघ, म.प्र. भोपाल, म.प्र. लेखक भोपाल कला मंदिर भोपाल, प्रभात साहित्य परिषद, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति. हिंदी दिवस के अवसर पर 2002 में संसद में काव्य पाठ. चैन्नई,  कानपुर, दिल्ली, गाजियाबाद, खंडवा, बड़ौदा, सिरमौर, शहडोल आदि स्थानों पर कवि सम्मेलनों में काव्य पाठ.