सुनीता पाठक

Hot
-15%
सुनीता

सुनीता पाठक

sunitapathak24@gmail.com

2024-02-26 09:21:59

282

जन्म दिनांक : 24 जुलाई, जन्म स्थान: गुना.

 

माता: श्रीमती शकुंतला तिवारी. पिता: श्री ज्ञानेंद्र प्रकाश तिवारी.

 

जीवन साथी: श्री दिनेश पाठक. संतान: पुत्र -01,  पुत्री- 01.

 

शिक्षा: एम.एस.सी. (वनस्पति शास्त्र).

 

व्यवसाय: अध्यापन.

 

करियर यात्रा: वर्ष 1990 से शासकीय पद्मा कन्या विद्यालय, ग्वालियर में शिक्षिका. आकाशवाणी ग्वालियर से बालकुंज, युववाणी, सखी संगिनी कार्यक्रम की प्रस्तुतकर्ता, दूरदर्शन केन्द्र भोपाल में वर्ष 1992 से 1998 तक उद्घोषिका, वर्तमान में ग्वालियर दूरदर्शन केन्द्र से कार्यक्रमों की प्रस्तुतकर्ता.

 

उपलब्धियां/सम्मान

प्रकाशन

• तुम्हें पाने की ज़िद में (कहानी संग्रह - म.प्र साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित)

• इक्कीस फेरों का फरेब (उपन्यास-शिवना प्रकाशन)

• कार्नर वाले अंकल जी (कहानी संग्रह -बोधि प्रकाशन)

• शीघ्र प्रकाश्य- इस नदी को नहला दे कोई (कविता संग्रह) तथा हेड काउंट (कहानी संग्रह).

 

सम्मान

• मध्यप्रदेश लेखक संघ द्वारा काशी बाई मेहता सम्मान

• ब्रह्म गंगा पत्रिका प्रकाशन द्वारा ब्रह्म गंगा सम्मान

• प्रभात वेलफेयर सोसायटी द्वारा आदर्श शिक्षक सम्मान सहित अनेक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर सम्मानित तथा पुरस्कृत.

 

रुचियां: हिंदी भाषा में कविता, कहानी, उपन्यास, व्यंग्य आदि लेखन, साहित्य पढ़ना. संगीत सुनना.

 

अन्य जानकारी:  साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शहर के प्रतिष्ठित और शासकीय कार्यक्रमों का संचालन, साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय भागीदारी.