जन्म दिनांक: 16 मई, जन्म स्थान: सागर.
माता: श्रीमती उर्मिला चौरसिया, पिता: श्री मदन चौरसिया.
जीवन साथी: श्री मनोज सराफ. संतान: पुत्र -01.
शिक्षा: संगीत विशारद (प्रयाग संगीत समिति, इलाहबाद- तबला और गायन (ख्याल), बी म्यूज़. (डॉ. हरिसिंह गौर विवि.सागर). चार वर्ष प्रसिद्ध ध्रुपद गायक और गुरु फरीदउद्दीन डागर तथा वीणा वादक उस्ताद जिया मोहिउद्दीन डागर के कुशल मार्गदर्शन में ध्रुपद शैली की शिक्षा प्राप्त की.
उपलब्धियां/सम्मान
• उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत अकादमी भोपाल से ध्रुपद शैली में प्रशिक्षण के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त
• भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति
• राष्ट्रीय जूनियर फेलोशिप प्राप्त.
• ध्रुपद समारोह भोपाल, ध्रुपद मेला बनारस और तानसेन समारोह जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में प्रदर्शन.
महत्वपूर्ण प्रदर्शन
• संगीतोत्सव-दिल्ली, मेघ मल्हार –मुंबई, उस्ताद आमिर खान समारोह –इंदौर, कुमार गन्धर्व समारोह –देवास, आरम्भ- भोपाल, देवनंदन उभयकर युवा संगीत उत्सव बैंगलोर, स्वर साधना –मुंबई, वसंतराव देशपांडे समारोह -नागपुर, नार्थ सेंट्रल जोन कल्चरल सेंटर -पटना, संगीत संकल्प सप्तक -अहमदाबाद, बाबा हरिवल्लभ समारोह -जालंधर सहित पूरे देश में अनेक समारोह में प्रस्तुति.
• मुंबई में नीरज काबी द्वारा निर्देशित नाटक ‘शेक्सपियर हैमलेट’ के लिए (पति के साथ मिलकर) संगीत निर्देशन.
• एनडी टीवी पर ‘इंडिया मैटर्स’ प्रोग्राम में संगीत प्रस्तुति.
रुचियां: बैडमिंटन, ड्राइंग, एम्ब्रॉयडरी.
अन्य जानकारी: संगीत का प्रारंभिक प्रशिक्षण, सागर में पिता श्री मदन चौरसिया और पंडित पी. काहू से प्राप्त हुआ. सुलभा डागरबानी शैली में ध्रुपद गायन में माहिर हैं, साथ ही ध्रुपद शैली की विशिष्ट महिला कलाकारों में शामिल हैं. पति मनोज सराफ (एक ध्रुपद गायक) के साथ भी मंच साझा करती हैं, पुरुष-महिला जुगलबंदी (ध्रुपद में) में विशिष्ट पहचान.
पता: ई-मेल: