डॉ. गायत्री परिहार

Hot
-15%
गायत्री

डॉ. गायत्री परिहार

gayatrparihar75@yahoo.com, वेब : www.vasudhavikassansthan.com

2023-09-28 04:33:15

187

जन्म: 27 जून, स्थान: धार. 

 

माता: श्रीमती बालकुंवर परिहार, पिता: श्री प्रताप सिंह परिहार.  

 

जीवन साथी: डॉ. रमेशचंद्र मेवाड़ा. संतान: पुत्र -02.

 

शिक्षा: एम.ए (समाजशास्त्र),  पी.एच.डी. (फ्लोराइड उन्मूलन).  

 

व्यवसाय: समाज सेवा एवं कृषि, प्रबंध निदेशक- कनकस्थली/ कार्यकारी निदेशक- वसुधा विकास संस्थान. 

 

करियर यात्रा: सामाजिक क्षेत्र के भिन्न-भिन्न विषयों में (जैसे: मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (एम.एच.एम.), स्वच्छता संवर्धन, व्यवहार परिवर्तन (बीसीसी), जल प्रबंधन, पानी की गुणवत्ता,  टोटल सेनिटेशन एवं फ्लोराइड मिटिगेशन) 25 वर्षों से अधिक का कार्य करने का अनुभव. वर्तमान में वसुधा विकास संस्थान में निदेशक एवं कनक स्थली में मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्यरत. 

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

• यूनिसेफ एवं वाटर एड इंडिया द्वारा जल एवं स्वच्छता के कार्यों हेतु राष्ट्रीय अवार्ड

• रोटरी क्लब द्वारा सामाजिक रत्न अवार्ड

• इंडियन वाटर्स वर्क्स एसोसिएशन द्वारा जल एवं स्वच्छता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार

• खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा पुरस्कार

• यूनिसेफ, कोपनहेगन, डेनमार्क द्वारा आदिवासी छात्रों को प्रशिक्षण एवं क्षमता वृद्धि हेतु श्रेष्ठ संस्थान का पुरस्कार. 

 

विदेश यात्रा: कोपनहेगन (यूरोप). रुचियां: फोटोग्राफी, लेखन, एंकरिंग, ट्रैवलिंग, कृषि.

 

अन्य जानकारी: मध्यप्रदेश राज्य में क्षेत्र विशेष कार्यक्रमों का प्रबंधन करने के लिए 55 पेशेवरों की टीम का नेतृत्व, सामाजिक समस्याओं का सामना करने वाले बच्चों और महिलाओं के लिए एडवोकेसी और अन्य तरह की सहायता प्रदान करती हैं.