स्वरांगी साने

Hot
-15%
स्वरांगी

स्वरांगी साने

swaraangisane@gmail.com. you-tube: www.youtube.com/watch?v=YjSxYGE2zyw.

2023-11-07 04:41:51

221

जन्म दिनांक : 23 सितंबर 1977, जन्म स्थान: ग्वालियर.

 

माता: श्रीमती अलकनंदा साने, पिता: श्री प्रकाश साने.

 

जीवन साथी: अभिनय. संतान: पुत्री -01.

 

शिक्षा: एम.ए. (कथक- गोल्ड मेडलिस्ट).

 

व्यवसाय: अनुवादक, पत्रकारिता.

 

करियर यात्रा: 1990 से 1997 तक स्वतंत्र पत्रकारिता, तदुपरांत इंदौर से प्रकाशित साप्ताहिक पत्र ‘प्रभात किरण’ में स्तम्भ लेखन, औरंगाबाद से प्रकाशित पत्र ‘लोकमत समाचार’ में रिपोर्टर,  ‘दैनिक भास्कर’  इंदौर में कला समीक्षक/नगर रिपोर्टर, पुणे से प्रकाशित ‘आज का आनंद’ में सहायक संपादक और पुणे के लोकमत समाचार में वरिष्ठ उप संपादक के रूप में सेवाएं दीं. पुणे स्थित स्टार्ट पिकोडैल (पिक अप ऑर डिलेवरी) मोबाइल एप्लिकेशन की जानकारी देते समाचार-पत्र का संपादन. 1992 में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा आयोजित नाट्य शिविर में चयन, इंदौर दूरदर्शन पर समाचार वाचक, लोकमत समाचार पुणे में वरिष्ठ उप संपादक के रूप में 2012 से 2015 तक कार्य किया. कादंबिनी, इंडिया टुडे (स्त्री), वागर्थ, नवनीत, साक्षात्कार, भोर, कल के लिए, आकंठ, जनसत्ता (सबरंग), शेष, वर्तमान साहित्य, गोलकुंडा दर्पण, समापवर्तन के रेखांकित स्तंभ में, कलासमय, मंतव्य-3, वेबदुनिया, अहा जिंदगी, यथावत, मुक्तांगण आसरा, सार्थक नव्या, पल्स ऑफ इंडिया, विभोम-स्वर, समय के साखी, देवपुत्र, लोकमत समाचार, दीवाली विशेषांक आदि पत्र-पत्रिकाओं में कविताएं-लेख प्रकाशित, जनसत्ता नईदिल्ली हेतु नियमित स्तंभ लेखन. Anunad.com, asuvidha.blogspot.com, jankipul.blogspot.com, kritya.blogspot.com, medium.com, samalochan.com, swayamsidha.blogspot.com, shabdankaran.blogspot.com आदि में लेख-कविताएं.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

प्रकाशन

• काव्य संग्रह- ‘वह हंसती बहुत है’ महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई द्वारा स्वीकृत अनुदान से (2019) प्रकाशित, 

• ‘शहर की छोटी सी छत पर’ (2002) म.प्र. साहित्य परिषद, भोपाल द्वारा स्वीकृत अनुदान से प्रकाशित और मप्र के महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित.

• म.प्र. साहित्य परिषद द्वारा 1997 से 2000 तक काव्यपाठ हेतु नियमित आमंत्रित.

• कविता कोष में रचनाएं, समापवर्तन के युवा द्वादश में कविताएं, कैनेडा से निकलने वाली पत्रिका पंजाब टुडे (13 अप्रैल 2017) के भाषांतर में कविताओं का पंजाबी अनुवाद प्रकाशित

• ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित ‘सृजन ऑस्ट्रेलिया’ (16 दिसंबर 2020) में शोध लेख प्रकाशित

• श्री रामचरित  भवन ह्यूस्टन, अमेरिका के प्रकाशन में ‘राम काव्य पीयूष’  (प्रथम संस्करण 2020- संग्रह में 13 देशों के कवियों की कविताएं) में कविता प्रकाशित

• सदस्य-इंटरनेशनल काउंसिल-CID/यूनेस्को, इंटरनेशनल डांस डायरेक्टरी में नाम सम्मिलित

• म.प्र. का राज्य स्तरीय सर्वोत्तम गोपीकृष्ण गुप्ता रिपोर्टिंग पुरस्कार (2004)

• इंदौर आकाशवाणी द्वारा प्रसारित ‘उस लडक़ी का नाम क्या है’ रूपक के लिए भारतीय परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रथम पुरस्कार (1989)

• पुणे स्थित अंतरराष्ट्रीय कंपनी एस्पायर के लिए 138 दस्तावेजों के वॉइस ओव्हर का कार्य, सीडी में रूपांतरण, तमाम डॉक्यूमेंट्स का अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद भी.

 

रुचियां: लिखना, पढऩा, लोगों से मिलना.

 

अन्य जानकारी: कथक नृत्य शाला “पदन्यास” की स्थापना एवं संचालन, भारत सरकार के सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र CCRT की वेबसाईट के आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल में परिचय शामिल, रंगमंच पर कई वर्षों तक अभिनय, कई प्रतिष्ठित मंचों (उप्र.संगीत नाटक अकादमी (लखनऊ-2003), म,प्र. कला परिषद (निमाड़ उत्सव- 2004), राष्ट्रीय रामायण मेला चित्रकूट 1996) पर कथक प्रस्तुति. अखिल भारतीस गंधर्व महाविद्यालय मंडल, मिरज (मुंबई) द्वारा मान्यता प्राप्त कथक शिक्षक, भारत सरकार के स्टार्ट अप उन्नति पोर्टल के लिए अनुवाद कार्य, CDAC-पुणे के लिए अब तक ग्यारह फिल्मों (तीन मराठी, चार कन्नड़, तीन और एक असमी फिल्म) का हिंदी अनुवाद.