सुधा रानी तैलंग

Hot
-15%
सुधा

सुधा रानी तैलंग

sudhatailang76@gmail.com

2023-11-07 03:34:54

261

जन्म दिनांक: 01 फरवरी 1955. जन्म स्थान: बीकानेर (राजस्थान).

 

माता: श्रीमती माधुरी तैलंग, पिता: श्री श्रीकृष्ण तैलंग.

 

जीवन साथी:  श्री राजेन्द्र कुमार तैलंग. संतान: पुत्र 01, पुत्री 01.

 

शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी साहित्य एवं संस्कृत साहित्य), बी.एड., पत्रकारिता एवं जनसंचार  स्नातक.

 

व्यवसाय: शा. उ.मा. कन्या विद्यालय (सरोजनी नायडू)  शिवाजी नगर, भोपाल से उ. श्रेणी शिक्षक संस्कृत पद से सेवानिवृत्त (31 जनवरी 2017).

 

करियर यात्रा:  पहली नियुक्ति सहायक शिक्षक के पद पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय राजमहल विद्यालय अजयगढ़ जिला पन्ना (82-85), सहायक शिक्षक शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय अजयगढ़ जिला पन्ना (86-2003), सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय रोशनपुरा भोपाल (03-06), सहायक शिक्षक शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय 1100 क्वार्टस भोपाल (07-15),  उ.श्रेणी शिक्षक ‘शासकीय सरोजिनी नायडू कन्या उ.मा. विद्यालय भोपाल (15-17). भोपाल में अध्यापन कार्य के साथ लेखन बाल साहित्य, महिला सशक्तिकरण  व शिक्षा पर राष्ट्रीय समाचार पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित, आकाशवाणी छतरपुर व भोपाल में बाल मेला, नारी जगत व आजकल कार्यक्रमों में सहभागिता, संस्कृत प्रशिक्षणों में सहयोग, भाई स्व. सुधीर तैलंग (कार्टूनिस्ट) की प्रेरणा से प्रकाशन व कार्टूनिंग में भी सहयोग, सेवानिवृत्ति के बाद  लेखन में सक्रिय.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

• शिक्षक सम्मान-2012 मा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा

• शिक्षक सम्मान जिला स्तर पर म.प्र. स्कूल शिक्षा विभाग- 2014

• शिक्षक सम्मान- पत्रिका द्वारा 2019 बीकानेर (राज.)

• वूमन लीडरशिप अवार्ड 2020 बीकानेर (राज.).

 

रुचियां: लेखन सभी विधाओं में, स्क्रिप्ट राइटिंग, टी.बी. चैनल में डिबेट, नाटक, संगीत, कार्टून, स्कूलों में जाकर बच्चों को कहानियां सुनाना व संस्कृत शिक्षण, समाजसेवा, दृष्टिबाधित छात्रों के लिए सहयोग में रुचि.

 

अन्य जानकारी: The Eminent Cartoonist Sudhir Tailang (Documentry by N.C.E.R.T.)  की स्क्रिप्ट राइटिंग 2020, पत्र-पत्रिकाओं में लगभग 300 रचनाएं प्रकाशित.