शोभा चौधरी

Hot
-15%
शोभा

शोभा चौधरी

choudhary.shobha@gmail.com. वेब: www.shobhachoudhary.com  

2023-11-07 03:30:32

250

जन्म दिनांक : 25 जून, जन्म  स्थान: वर्धा.

 

माता: श्रीमती आशा चौधरी, पिता: श्री देवीदास चौधरी.

 

जीवन साथी: श्री संतोष चौधरी. संतान: पुत्र- 01, पुत्री -01.

 

शिक्षा: बी.एससी. (गणित), बीएड, एम.ए. (गायन), एम.फ़िल (संगीत के द्वारा रोग चिकित्सा).

 

व्यवसाय: संस्थापक- पंचम निषाद संगीत संस्थान/शास्त्रीय गायिका.

 

करियर यात्रा: वर्ष 1996 में  इंदौर में संस्थान की स्थापना के साथ ही संगीत शिक्षा तथा मंचीय प्रस्तुतियां जारी.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

• एम.ए में स्वर्णपदक

• आईसीसीआर द्वारा नामित कलाकार

• आकाशवाणी में बी हाई श्रेणी कलाकार

• संस्कृति मंत्रालय (केंद्र सरकार) नई दिल्ली द्वारा सीनियर फ़ेलोशिप

• प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित.

 

सम्मान

• मौनतीर्थ कला साधक सम्मान 2019

•  Award of World Book of record (U.K. 2018-19)

•  चेन्नई में गान विदुषी और दिल्ली में उस्ताद अमीर खां संगीत सम्मान से अलंकृत.

 

मंचीय प्रस्तुतियां

•   तानसेन संगीत समारोह- ग्वालियर (2009, 2016)

•  भारत भवन-भोपाल, गुणिदास संगीत समारोह -मुंबई

• अंबा बाई संगीत समारोह-अमरावती

• सप्तक एवं संकल्प- अहमदाबाद

• हरिवल्लभ संगीत सम्मलेन- जालंधर

• सवाई गंधर्व संगीत उत्सव-कुण्डगोल (धारवाड़)

• मध्यप्रदेश संगीत समारोह- जबलपुर

• उस्ताद अमीर खां समारोह- इंदौर

• संकट मोचन संगीत समारोह- वाराणसी

• पं. जितेन्द्र अभिषेकी संगीत समारोह –उज्जैन

• ब्रह्म महाराष्ट्र अभा. संगीत सम्मेलन- दिल्ली

• कला भारती- माटुंगा

• पं.कुमार गंधर्व उत्सव- फल्टन, पुणे

• डॉ. प्रभा अत्रे फाउंडेशन- पुणे

• नादब्रह्म –मुंबई सहित उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, अमेरिका आदि स्थानों के प्रतिष्ठित मंचों से गायन की प्रस्तुतियां.

 

विदेश यात्रा: सिंगापुर, अमेरिका.

 

रुचियां: कुकिंग, ड्राइंग.

 

अन्य जानकारी: संगीत चिकित्सा के माध्यम से उपचार कार्य जारी. गरीब और विकलांग बच्चों को निशुल्क संगीत शिक्षण. 25 वर्षों से पंचम निषाद संगीत संस्था के माध्यम से देश के उच्च स्तरीय कलाकारों को बुलाकर अपने शिष्यों के सामने उनके कार्यक्रमों का आयोजन तथा युवाओं को तालीम देकर उन्हें मंच प्रदान करने के कार्य में संलग्न. पिछले तीन वर्षों से पद्मविभूषण गिरिजा देवी जी की याद में ठुमरी उत्सव का सतत आयोजन.